thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

राजभवन में होगा समारोह: जस्टिस ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह 30 मई को लेंगे राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

desk

सोमवार को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र न्यायमूर्ति मसीह को शपथ दिलाएंगे। ये शपथ ग्रहण समारोह राजधानी जयपुर में राजभवन में आयोजित किया जाएगा।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • सोमवार को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र न्यायमूर्ति मसीह को शपथ दिलाएंगे। ये शपथ ग्रहण समारोह राजधानी जयपुर में राजभवन में आयोजित किया जाएगा।
justice augustine george masih will take oath as the chief justice of rajasthan on may 30
Justice Augustine George Masih

जयपुर | राजस्थान उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह 30 मई को प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे।

सोमवार को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र न्यायमूर्ति मसीह को शपथ दिलाएंगे।

ये शपथ ग्रहण समारोह राजधानी जयपुर में राजभवन में आयोजित किया जाएगा।

आपको बता दें कि, राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति पंकज मिथल की राजस्थान उच्च न्यायालय से सर्वाेच्च न्यायालय में पदोन्नति के बाद ये पद रिक्त हो गया था।

न्यायमूर्ति मसीह पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश हैं।

न्यायमूर्ति मसीह को 10 जुलाई, 2008 को अदालत में न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।

जानें जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह के बारे में

जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह का जन्म 12 मार्च, 1963 को पंजाब के रोपड़ में हुआ था। 

मसीह की प्रारंभिक शिक्षा सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, कसौली, हिमाचल प्रदेश से पूरी की है। 

इसके बाद स्कूली शिक्षा सैफुद्दीन ताहिर हाई स्कूल, अलीगढ़ से पढ़ाई पूरी कर साइंस ऑनर्स और एलएलबी. ऑनर्स किया।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़ से डिग्रियां हासिल करने के बाद 6 जून, 1987 को पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल में वकील के रूप में एनरोल्ड हुए। 

इसके बाद मसीह ने संविधान कानून, सेवा कानून, श्रम कानून, नागरिक कानून आदि क्षेत्रों में मूल और अपीलीय दोनों पक्षों पर प्रैक्टिस करते हुए महारथ हासिल की। 

सुप्रीम कोर्ट, पंजाब और हरियाणा के हाईकोर्ट, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और विभिन्न अन्य न्यायालय और ट्रिब्यूनल्स में भी अपीयर हुए। 

मसीह महाधिवक्ता, पंजाब के कार्यालय में सहायक महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता, अतिरिक्त महाधिवक्ता के पदों पर भी काम चुके हैं।

10 जुलाई, 2008 को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में और 14 जनवरी, 2011 को स्थाई न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

शेयर करें: