सिरोही | मां भारती के स्वाभिमान की रक्षा हेतु अपने प्राणों का सर्वस्व बलिदान समर्पित करने वाले अमर बलिदानियों के प्रति कारगिल विजय दिवस पर कृतज्ञता प्रकट कर भाजपा पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओं ने पोस्ट ऑफिस के समीप शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
रविवार को कारगिल विजय दिवस के मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी, भाजपा नेता एडवोकेट वीरेंद्रसिंह चौहान के सानिध्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीदों के सम्मान में उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए ओजस्वी नारे लगाते हुए इस मौके पर कहा कि हमारे वीर सैनिकों का अदम्य साहस, अटूट राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है।
कारगिल विजय दिवस केवल एक सैन्य विजय का स्मरण नहीं, बल्कि भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों के अदम्य साहस, शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन करने का पावन अवसर है। इस मौके पर जिला प्रवक्ता लोकेश खंडेलवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपालसिंह चारण, महेंद्र माली, जब्बरसिंह चौहान, पार्षद गोविंद माली, भंवरलाल माली, शैतानसिंह परमार, मानकचंद सोनी, हरिकिशन रावल, महेंद्र खंडेलवाल, रामलाल परिहार,गोविंद सेनी सहित कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
मन की बात के 136 एपिसोड को सुना :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम के 136 वें संस्करण को आदर्श नगर सिरोही स्थित बूथ पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सामूहिक सुना एवं उनका ओजस्वी मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों से प्रधानमंत्री का सीधा संवाद है। इसके माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री देशवासियों से जुड़ी प्रेरणादायी कहानियों, जनभागीदारी, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के प्रयासों को सामने लाते हैं
रविवार को प्रसारित एपिसोड में भी देश के विभिन्न हिस्सों से सामने आ रही प्रेरणादायी पहल और जनसहभागिता के विषयों ने नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान की। इस मौके पर सभी ने कहा कि निश्चित रूप से ‘मन की बात’ देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम है। जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने पोसालिया मंडल के अरठवाड़ा गांव के बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया।
*Edit with Google AI Studio