thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
भारत

लश्कर आतंकी ढेर: अनंतनाग मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराया आतंकी उजैर खान, दो की डेड बॉडी मिली

desk

कश्मीर एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि अनंतनाग में आतंकी उजैर मारा गया है। उसका शव बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि एक आतंकी का शव दिखाई दिया है लेकिन उसे अभी बरामद नहीं किया गया है। 

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • कश्मीर एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि अनंतनाग में आतंकी उजैर मारा गया है। उसका शव बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि एक आतंकी का शव दिखाई दिया है लेकिन उसे अभी बरामद नहीं किया गया है। 
lashkar terrorist uzair khan killed by security forces in anantnag encounter found 2 dead bodies

अनंतनाग | जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के साथ चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को बड़ी कामयाबी पाई है।

आज सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी एक आतंकी को ढेर कर दिया है। आतंकी का नाम उजैर खान बताया जा रहा है।

आतंकी के मारे जाने की जानकारी देते हुए कश्मीर एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि अनंतनाग में आतंकी उजैर मारा गया है। उसका शव बरामद कर लिया गया है। 

उन्होंने बताया कि एक आतंकी का शव दिखाई दिया है लेकिन उसे अभी बरामद नहीं किया गया है। 

सेना का सर्च ऑपेशन अभी जारी रहेगा। अभी तीसरे आतंकी के शव की भी तलाश जारी है। सेना ने पूरे इलाके को घेरा हुआ है। 

सेना के इस ऑपरेशन को चलते हुए छह दिन हो चुके हैं। इस मुठभेड़ ने देश ने 4 जवान खो दिए हैं।

शेयर करें: