thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

लोकसभा चुनाव 2024: लोकसभा चुनाव प्रभारी डाॅ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ मोर्चा अध्यक्षों की ली बैठक

desk

प्रदेश चुनाव सह प्रभारी विजया राहटकर ने कहा कि भाजपा आज संगठनात्मक रूप से विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • भाजपा में बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक काम करने वाले कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरीः-विजया राहटकर
  • विकसित भारत के संकल्प के लिए हमारी प्रतिबद्धता और राष्ट्र प्रथम की नीति आवश्यकः- डाॅ. विनय सहस्त्रबुद्धे
lok sabha election in charge dr. vinay sahastrabuddhe held a meeting of morcha presidents with state officials
लोकसभा चुनाव 2024

जयपुर | लोकसभा चुनाव नामांकन और आगामी तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज लोकसभा प्रदेश चुनाव प्रभारी डाॅ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने प्रदेश पदाधिकारियों और सभी मोर्चों के प्रदेशाध्यक्षों की बैठक ली। इस दौरान लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए हुए नामांकन सहित अन्य कार्याें की समीक्षा की गई।

चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक ओंकार सिंह लखावत ने बताया कि बैठक में केंद्रीय नेताओं के प्रवास और लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं प्रदेशभर में चुनाव प्रचार सहित प्रवास के दौरान  पदाधिकारियों लिए रोडमैप तैयार किया गया। 

विकसित भारत के संकल्प के लिए हमारी प्रतिबद्धता और राष्ट्र प्रथम की नीति आवश्यकः- डाॅ. विनय सहस्त्रबुद्धे

बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी डाॅ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने सभी लोकसभा संयोजक और कलस्टर प्रभारियों द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे कार्याें का फीडबैक लिया। 
चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक ओंकार सिंह लखावत ने बताया कि लोकसभा चुनावों की दृष्टि से करणीय कार्यों को विस्तार से समझाते हुए डाॅ सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के लिए हमारी प्रतिबद्धता भी जरूरी है।  प्रदेश की टीम बहुत मजबूती से कार्य कर रही है। इस टीम की अथक मेहनत व परिश्रम के आधार पर भाजपा सभी 25 सीटों पर कमल खिलाएगी। 

भाजपा में बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक काम करने वाले कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरीः-विजया राहटकर

प्रदेश चुनाव सह प्रभारी विजया राहटकर ने कहा कि भाजपा आज संगठनात्मक रूप से विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। भाजपा में बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक काम करने वाले कार्यकर्ता को समान भाव से देखा जाता है, और किसी भी पार्टी में कार्यकर्ताओं को समान भाव से देखा जाना साबित करता है कि उस पार्टी में लोकतंत्र की कितनी अहमियत है।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठक वी.सतीश, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, श्रवण सिंह बगड़ी, जितेंद्र गोठवाल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, और प्रदेश पदाधिकारियों सहित सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे।   

शेयर करें: