ग्वालियर | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका में मौजूद और विपक्ष उनके पीछे से उनके खिलाफ दिखा रहा अपनी एकता।
शिवराज का तंज: पीएम मोदी की बाढ़ से बचने के लिए एक पेड़ पर चढ़ा विपक्ष, कितनी बार भी एकता कर ले कुछ नहीं होने वाला
जब बाढ़ आती है, तो सारे जीव एक पेड़ पर जान बचाने के लिए चढ़ जाते है, उसी तरह विपक्ष के लोग भी पीएम मोदी की बाढ़ से बचने के लिए चढ़े हुए हैं। अब काठ की हांड़ी बार-बार थोड़ी चढ़ती है। कितनी बार भी एकता कर ले कुछ भी नहीं होने वाला।
HIGHLIGHTS
- जब बाढ़ आती है, तो सारे जीव एक पेड़ पर जान बचाने के लिए चढ़ जाते है, उसी तरह विपक्ष के लोग भी पीएम मोदी की बाढ़ से बचने के लिए चढ़े हुए हैं। अब काठ की हांड़ी बार-बार थोड़ी चढ़ती है। कितनी बार भी एकता कर ले कुछ भी नहीं होने वाला।
संबंधित खबरें
ऐसा ही कुछ नजरा देखने को मिला बिहार की राजधानी पटना में। कभी एक दूसरे का साथ देना तो दूर, किसी कार्यक्रम में मिल जाए तो कन्नी काट लेते।
जब चुनाव का वक्त आए तो बयानों के तीखें तीर-तीर बिना सोचे, बिना तोले चलाए जाए...
चलों ये तो अच्छा हुआ किसी काम के लिए तो एक साथ आए...
शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ विपक्षी दलों की जोरदार एकता देखने को मिली।
संबंधित खबरें
आगामी लोकसभा चुनावों में पीएम मोदी की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी दलों के दिग्गज विपक्षी नेता पटना में एक साथ दिखाई दिए।
इसी विपक्षी एकता को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने शनिवार को बड़ा बयान दिया है।
पीएम मोदी की बाढ़ से बचने के लिए चढ़े हुए हैं...
सीएम शिवराज ने आज ग्वालियर में विपक्षी एकता पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष तो ऐसा हो गया है, जब बाढ़ आती है, तो सारे जीव एक पेड़ पर जान बचाने के लिए चढ़ जाते है, उसी तरह विपक्ष के लोग भी पीएम मोदी की बाढ़ से बचने के लिए चढ़े हुए हैं।
अब काठ की हांड़ी बार-बार थोड़ी चढ़ती है। कितनी बार भी एकता कर ले कुछ भी नहीं होने वाला।
नकली बाराती
मजबूरी का दूल्हा pic.twitter.com/KPDVkEvrZk
राहुल गांधी की शादी को लेकर ली चुटकी- नकली बाराती, मजबूरी का दूल्हा
इसी के साथ सीएम शिवराज ने लालू प्रसाद यादव के उस कथन पर भी चुटकी ली जिसमें उन्होंने राहुल गांधी से शादी करने के लिए कहा।
सीएम शिवराज ने कहा कि, मैंने सुना कि लालू यादव राहुल गांधी को समझा रहे हैं कि तुम्हारी मम्मी बहुत शिकायत करती है।
तुम शादी नहीं कर रहे हो, शादी कर लो। दूल्हा बन जाओ। हम भी बारात में आएंगे।
बाकी वो दूल्हा कौन है, बारात कहां है, इसका ठिकाना नहीं है।
इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ को भी निशाने पर लिया।
ताज़ा खबरें
सिरोही: बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित होने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन और निष्पक्ष जांच की मांग
जालोर में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक: पीएम मोदी के पचपदरा दौरे की तैयारियों पर बनी रणनीति
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए बने 'ICC प्लेयर ऑफ द मंथ'
चेन्नई सुपर किंग्स ने केकेआर को 32 रनों से हराया, कोलकाता के नाम दर्ज हुआ अब तक का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड