खेल

मगरीवाड़ा की कबड्डी टीम ने जिले में मारी बाजी: 19 वर्ष छात्र वर्ग में खिताब जीता, 4 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित

गणपत सिंह मांडोली · 30 सितम्बर 2026, 05:22 शाम
रेवदर ब्लॉक के मगरीवाड़ा स्कूल की कबड्डी टीम ने जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता। टीम के चार खिलाड़ियों का चयन अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

सिरोही। रेवदर ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मगरीवाड़ा की कबड्डी टीम ने 19 वर्ष छात्र वर्ग में जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। तरंगी में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में टीम ने अपने दमदार खेल से खिताब अपने नाम किया।

दल प्रभारी गणेश चौधरी और शारीरिक शिक्षक श्याम सिंह राठौड़ की रणनीति तथा संस्था प्रधान चौधरी करण सिंह के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए टीम ने जीत दर्ज की।

चार खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर मगरीवाड़ा स्कूल के चार खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इनमें भरत कुमार, अरविंद कुमार, कृष्ण लाल और नरेंद्र सिंह शामिल हैं।

जीत के बाद स्कूल में हुआ स्वागत

जिला विजेता टीम के स्कूल लौटने पर विद्यालय प्रांगण में खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य सहित विद्यालय स्टाफ ने विजेता टीम और राज्य स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों का अभिनंदन कर उन्हें बधाई दी। शिक्षकों ने राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

← पूरा आर्टिकल पढ़ें (Full Version)