फैंस कर रहे दुआ: महाभारत के ‘शकुनी’ मामा की हालत गंभीर, तबीयत बिगड़ने के बाद गूफी पेंटल को ले जाया गया अस्पताल

महाभारत के ‘शकुनी’ मामा की हालत गंभीर, तबीयत बिगड़ने के बाद गूफी पेंटल  को ले जाया गया अस्पताल
gufi paintal
Ad

Highlights

मनोरंजन जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। ‘महाभारत’ सीरियल में ‘शकुनी’ का किरदार निभाने दुर्योधन के मामा गूफी पेंटल की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

मुंबई | मनोरंजन जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। ‘महाभारत’ सीरियल में ‘शकुनी’ का किरदार निभाने दुर्योधन के मामा गूफी पेंटल की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उन्हें सीरियल कंडीशन में अस्पताल में ले जाया गया है।

जैसे ही गूफी पेंटल की तबीयत ज्यादा बिगड़ने की खबर उनके फैंस को लगी तो उन्होंने अपने प्रिय एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ शुरू कर दी है। 

टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस टीना घई ने भी गूफी पेंटल की हालत गंभीर होने की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है।

बता दें कि गूफी पेंटल काफी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, लेकिन अब उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई है। 

बताया जा रहा है कि महाभारत के शकुनी मामा गूफी पेंटल को ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर 31 मई को अस्पताल में भर्ती कराया था।

क्या कहा टीना घई ने पोस्ट में ?

टीवी एक्ट्रेस टीना घई ने गुफी पेंटल की खराब तबीयत को लेकर पोस्ट में उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, गूफी पेंटल जी तकलीफ में हैं। 

प्रार्थना कीजिए। ओम साई राम प्रेयर्स, प्रेयर्स फॉर हीलिंग, प्रेयर्स नीडेडे।

हालांकि, खबरों की माने तो टीना घई ने ये भी कहा है कि गूफी पेंटल के परिवार ने किसी को भी इस बारे में बताने से मना किया है।

बखूबी निभाया था शकुनी मामा का किरदार

गूफी पेंटल एक्टर बनने से पहले इंजीनियर थे लेकिन जब पर्दे पर आए तो छा गए। 

आज भी लोगों को गूफी पेंटल द्वारा निभाया गया शकुनी मामा का किरदार अच्छे से याद है। आज भी ये किरदार लोगों के जहन में जिंदा है।

लोगों को जब भी मामा की खिंचाई करनी होती हैं तो उन्हें शकुनी मामा कह दिया जाता है।

बीआर चोपड़ा के सीरियल महाभारत में शकुनी मामा का किरदार निभाकर गूफी पेंटल घर-घर में फेमस हो गए। 

इसी के साथ उन्होंने 1980 के दशक में कई फिल्मों में भी काम किया, लेकिन असली पहचान मिली तो शकुनी मामा के तौर पर।

Must Read: तो क्या होने जा रही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी

पढें मनोरंजन खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें thinQ360 App.

  • Follow us on :