जयपुर | लगता है इस बार मानसून पहाड़ों के लिए ही नहीं बल्कि देश की राजधानी दिल्ली के लिए भी कष्टदायी बन गया है।
दिल्ली के बाद बारी राजस्थान की: मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में मंडराया बाढ़ का खतरा
जस्थान में पिछले तीन दिनों से शांत बैठा मानसून एक बार फिर से सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग की माने तो मानसून का ये दौर प्रदेश के कई जिलों में तबाही मचा सकता है। पहले से ही प्रदेश के श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिले में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
HIGHLIGHTS
- जस्थान में पिछले तीन दिनों से शांत बैठा मानसून एक बार फिर से सक्रिय होने जा रहा है।
- मौसम विभाग की माने तो मानसून का ये दौर प्रदेश के कई जिलों में तबाही मचा सकता है।
- पहले से ही प्रदेश के श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिले में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
संबंधित खबरें
इस वक्त देश की राजधानी दिल्ली पानी-पानी हो रही है। छोटी सी धार के रूप में बहने वाली यमुना नदी आज विकराल रूप लिए है और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे पूरी दिल्ली को अपने आगोश में लेना चाहती है।
ऐसे हालातों में दिल्ली में सभी स्कूल-कॉलेज, विश्वविद्यालय में रविवार तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। साथ ही कर्मचारियों को फिर से वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कहा गया है।
राजस्थान में भी मंडराया बाढ़ का खतरा
वहीं दूसरी ओर, राजस्थान में पिछले तीन दिनों से शांत बैठा मानसून एक बार फिर से सक्रिय होने जा रहा है।
संबंधित खबरें
मौसम विभाग की माने तो मानसून का ये दौर प्रदेश के कई जिलों में तबाही मचा सकता है।
पहले से ही प्रदेश के श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिले में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
हिमाचल प्रदेश से पंजाब और हरियाणा होते हुए आने वाले पानी से घग्घर नदी उफान मार रही है। जिसके चलते इन दोनों जिलों में भी बाढ़ आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
इसी को देखते हुए यहां एसडीआरएफ की टीमें तैनात की जा रही हैं।
15 जुलाई से कहर बरपाएगा मानसून
मौसम विभाग की माने तो राजस्थान में नया मौसम तंत्र सक्रिय हो गया है, जिससे बारिश की गतिविधियां फिर तेज होगी।
ऐसे अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, टोंक और उदयपुर जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
कृष्णावती नदी में उफान, रपट बही, कई गांवों का संपर्क कटा
राजस्थान में पिछले दिनों आई भारी बारिश ने नदी नालों को ऐसा उफाना की अभी तक कहर दिख रहा है।
सिरोही जिले में कृष्णावती नदी में उफान आया हुआ है। जिसके चलते रपट बह गई है और 16 गांवों का संपर्क कट गया है।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल