सिरोही। बढ़ती ईंधन कीमतों और वैश्विक संकट के बीच प्रधानमंत्री के ईंधन बचत एवं सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आबू-पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया ने अनोखी पहल की। विधायक समाराम गरासिया शनिवार को अपने वरली आवास से साइकिल पर रवाना होकर पिंडवाड़ा शहर पहुंचे और क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आमजन एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर ईंधन बचाने का संदेश दिया।
आबू-पिंडवाड़ा: घर से साईकल पर निकले विधायक क्षेत्र का दौरा कर लोगो से की ईधन बचाने की अपील
आबू-पिंडवाड़ा विधायक ने साइकिल से क्षेत्र का दौरा कर पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जगाई अलख।
HIGHLIGHTS
- विधायक समाराम गरासिया ने वरली आवास से पिंडवाड़ा तक साइकिल चलाकर ईंधन बचाने का संदेश दिया।
- प्रधानमंत्री के ऊर्जा संरक्षण और सार्वजनिक परिवहन के आह्वान को जन-जन तक पहुँचाने की पहल।
- विधायक ने युवाओं से बेहतर स्वास्थ्य और कम प्रदूषण के लिए साइकिल अपनाने की अपील की।
- स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने विधायक की इस सादगीपूर्ण पहल की जमकर सराहना की।
संबंधित खबरें
क गरासिया ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए देशवासियों को ऊर्जा संरक्षण की दिशा में गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि छोटी दूरी के दैनिक कार्यों के लिए साइकिल का उपयोग किया जाए तथा जहां संभव हो सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दी जाए। इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

साइकिल यात्रा के दौरान विधायक ने बाजारों एवं विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से संवाद किया। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि साइकिल चलाने से स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है और प्रदूषण कम करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि देश को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग विधायक के साथ जुड़े। लोगों ने विधायक की इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। कई युवाओं ने भी भविष्य में छोटी दूरी के लिए साइकिल उपयोग करने का संकल्प लिया।
संबंधित खबरें

विधायक समाराम गरासिया की यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। आमजन का कहना है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा इस प्रकार के संदेश समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ताज़ा खबरें
सिरोही में सौगंध का सियासी गणित: पांच भाजपा पार्षदों ने मंदिर में खाई कसम, प्रत्याशी को मिले सिर्फ 5 वोट
निकाय चुनाव में जीत पर भाजपा उत्साहित, मदन राठौड़ बोले—मोदी और भजनलाल के काम पर जनता की मुहर
गोसेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, नंदगांव में 4300 खेजड़ी पौधों का रोपण
सिरोही की नवनिर्वाचित सभापति रितु जैन बोलीं—कांग्रेस का घोषणा पत्र ही बोर्ड का संकल्प पत्र होगा