thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

नीलाभ सक्सेना ने संभाला उद्योग आयुक्त का पद: राजस्थान में उद्योग क्रांति: नीलाभ सक्सेना बने नए उद्योग आयुक्त, युवाओं को नौकरी देने वाला बनाने का लक्ष्य

जोगेन्द्र सिंह शेखावत

नीलाभ सक्सेना ने राजस्थान के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में आयुक्त का पदभार संभाल लिया है। उनका मुख्य लक्ष्य युवाओं को नौकरी मांगने वाले के बजाय नौकरी देने वाला बनाना है।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • नीलाभ सक्सेना ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त का कार्यभार ग्रहण किया।
  • मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 1 लाख युवाओं को मिलेगा ब्याज मुक्त ऋण।
  • राइजिंग राजस्थान के तहत हुए निवेश समझौतों की कैटेगरी वाइज समीक्षा होगी।
  • पिछले 2 वर्षों में लागू हुई 10 से अधिक नई नीतियों का होगा बेहतर क्रियान्वयन।
neelaabh saxena rajasthan industry commissioner youth employment

जयपुर | आईएएस अधिकारी नीलाभ सक्सेना ने सोमवार को उद्योग भवन पहुंचकर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग और निवेश संवर्धन ब्यूरो (बीआईपी) के आयुक्त का कार्यभार संभाल लिया है।

युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका

सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सपना है कि राजस्थान का युवा नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बने। इस विजन को साकार करने के लिए विभाग पूरी ताकत से काम करेगा। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत एक लाख युवाओं को 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। सक्सेना ने इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया है।

निवेश समझौतों की होगी समीक्षा

'राइजिंग राजस्थान' के तहत हुए समझौतों को धरातल पर उतारने के लिए कैटेगरी वाइज समीक्षा की जाएगी। इससे निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

नई नीतियों का बेहतर क्रियान्वयन

पिछले दो वर्षों में विभाग ने 10 से अधिक नई नीतियां लागू की हैं। सक्सेना ने कहा कि इन नीतियों का लाभ सीधे उद्यमियों तक पहुंचाया जाएगा ताकि प्रदेश में अधिक से अधिक उद्योग स्थापित हों।

शेयर करें: