गहलोत की घोषणा ने डाला यह असर: अब जिलों में तीसरा सबसे बड़ा राज्य है राजस्थान, भारत में कुल​ जिले इतने हो गए

अब जिलों में तीसरा सबसे बड़ा राज्य है राजस्थान, भारत में कुल​ जिले इतने हो गए
Ashok Gehlot in Vidhansabha
Ad

Highlights

अब सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाले जिले महाराष्ट्र में हैं। वहां पर कुल जिलों की संख्या 36 हैं और एक जिले में औसतन 31 लाख 22 हजार लोग रहते हैं। घनत्व के मामले में सबसे अच्छी स्थिति अरुणाचल प्रदेश की है। वहां 53,220 की आबादी पर एक जिला है।

कुल संभाग दस हो जाने से भी राजस्थान मध्यप्रदेश के साथ संयुक्त रूप से  दूसरे नम्बर पर आ गया है। सर्वाधिक 18 संभाग यूपी में है। 

जयपुर | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा नए जिलों की घोषणा किए जाने के बाद बहुत कुछ बदल गया है। लोगों के पते—ठिकानों से लेकर परिचय तक। अब जयपुर की बजाय लोग जयपुर उत्तर वाले पहचाने जाएंगे।

भारत में क्षेत्रफल में पहले और आबादी के लिहाज से सातवें स्थान पर राजस्थान अब जिलों की संख्या के लिहाज से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। अभी 33 जिलों के साथ राजस्थान, गुजरात, तेलंगाना व छत्तीसगढ़ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर थे। कुल संभाग दस हो जाने से भी राजस्थान मध्यप्रदेश के साथ संयुक्त रूप से  दूसरे नम्बर पर आ गया है। सर्वाधिक 18 संभाग यूपी में है। 

केवल उत्तर प्रदेश 75 और मध्यप्रदेश 53 जिलों के साथ राजस्थान से आगे है। घोषणा के बाद देश में अब कुल जिलों की संख्या 789 हो गई है।

घनत्व सुधरा
जनगणना 2011 के आधार पर देखें तो गहलोत की इस घोषणा से पहले राज्य में 20 लाख 77 हजार लोगों पर औसतन एक जिला था। औसत जिला जनसंख्या घनत्व 13 लाख 70969 हो जाएगा।

घनत्व के लिहाज से राजस्थान देश के राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश में 13वें स्थान पर पहुंच गया, जबकि इस घोषणा से पहले प्रदेश छठे स्थान पर था।

घनत्व की सर्वाधिक बुरी स्थिति प्रति जिला 39 लाख 68,527 की आबादी के साथ पश्चिम बंगाल की थी।

वहां 7 नए जिलों की घोषणा के साथ यह घनत्व अब तीस लाख 42 हजार के लगभग हो गया है।

अब सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाले जिले महाराष्ट्र में हैं। वहां पर कुल जिलों की संख्या 36 हैं और एक जिले में औसतन 31 लाख 22 हजार लोग रहते हैं। घनत्व के मामले में सबसे अच्छी स्थिति अरुणाचल प्रदेश की है। वहां 53,220 की आबादी पर एक जिला है।

कुल जिलों की संख्या 26 हैं। उत्तर प्रदेश में 75 जिले होने के बावजूद 26 लाख 64,165 लोग एक जिले में रहते हैं। यह अब राजस्थान के घनत्व से दुगुना है।

भारत में यह है जिले का अर्थ
भारत में, एक जिला एक भौगोलिक और प्रशासनिक इकाई है जो एक राज्य या एक प्रांत से छोटा है लेकिन sub division या तालुका से बड़ा है। जिले का नेतृत्व एक जिला मजिस्ट्रेट या एक उपायुक्त करता है, जो जिले के समग्र प्रशासन के लिए जिम्मेदार होता है।

भारत में जिले एक क्षेत्र के शासन को सुविधाजनक बनाने और कानून और व्यवस्था, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास जैसी आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए बनाए गए हैं।

एक जिले में आमतौर पर कई कस्बे, गाँव और बस्तियाँ होती हैं और इसे कई प्रशासनिक इकाइयों जैसे उप-विभाजन, तालुका या तहसील में विभाजित किया जाता है।

प्रत्येक जिले में एक जिला कलेक्टर होता है, जो राजस्व और करों के संग्रह, सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन और जिले में विभिन्न प्रशासनिक विभागों के समन्वय के लिए जिम्मेदार होता है।

इसके अलावा, प्रत्येक जिले में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक पुलिस विभाग होता है जो जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होता है।

राज्य/केन्द्र. प्रदेश जिले जनसंख्या 2011 जनसंख्या घनत्व
उतर प्रदेश 75 199,812,341 2,664,165
महाराष्ट्र 36 112,374,333 3,121,509
बिहार 38 104,099,452 2,739,459
पश्चिम बंगाल 30 91,276,115 3,042,537
मध्य प्रदेश 53 72,626,809 1,370,317
तमिलनाडु 38 72,147,030 1,898,606
राजस्थान 50 68,548,437 1,370,969
कर्नाटक 31 61,095,297 1,970,816
गुजरात 33 60,439,692 1,831,506
आंध्र प्रदेश 26 49,577,103 1,906,812
ओडिशा 30 41,974,218 1,399,141
तेलंगाना 33 35,003,674 1,060,717
केरल 14 33,406,061 2,386,147
झारखंड 24 32,988,134 1,374,506
असम 31 31,205,576 1,006,631
पंजाब 23 27,743,338 1,206,232
छत्तीसगढ 33 25,545,198 774,097
हरयाणा 22 25,351,462 1,152,339
दिल्ली 11 16,787,941 1,526,176
जम्मू और कश्मीर 20 12,258,093 612,905
उत्तराखंड 13 10,086,292 775,869
हिमाचल प्रदेश 12 6,864,602 572,050
त्रिपुरा 8 3,673,917 459,240
मेघालय 12 2,966,889 247,241
मणिपुर 16 2,570,390 160,649
नगालैंड 16 1,978,502 123,656
गोवा 2 1,458,545 729,273
अरुणाचल प्रदेश 26 1,383,727 53,220
पुदुचेरी 4 1,247,953 311,988
मिजोरम 11 1,097,206 99,746
चंडीगढ़ 1 1,055,450 1,055,450
सिक्किम 6 610,577 101,763
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव 3 586,956 195,652
अंडमान व nikobar द्वीप  3 380,581 126,860
लद्दाख 2 290,492 145,246
लक्षद्वीप 1 64,473 64,473 
भारत  787 1,21,05,76,856 1,538,217

Must Read: ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा असद का एनकाउंटर, जानिए समर्थन और विरोध में कैसे ट्वीट हुए

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें thinQ360 App.

  • Follow us on :