जयपुर । प्रदेश में नेशनल मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति के तहत पात्र चयनित विद्यार्थियों के शत प्रतिशत आवेदन शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार को भिजवाने के उद्देश्य से संस्था प्रधानों स्तर पर सत्यापन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 फरवरी कर दी गई है।
नेशनल मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति: अब 20 फरवरी तक नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप के लिए छात्र करा सकेंगे सत्यापन
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (मुख्यालय) के स्तर से सभी लंबित आवेदनों को शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार को 26 फरवरी 2024 तक तक ही भिजवाना होगा, इस तिथि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
HIGHLIGHTS
- नवीनीकरण आवेदन में 117 आवेदन संस्था स्तर पर तथा 74 आवेदन जिला लेवल पर लंबित पड़े हैं । वहीं फ्रेश आवेदन में 72 आवेदन संस्था स्तर पर तथा 193 आवेदन जिला स्तर पर लंबित पड़े हैं
संबंधित खबरें
अब इस तिथि तक संस्था प्रधानों के स्तर पर लंबित आवेदन पत्रों को आवश्यक कार्यवाही के बाद जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (मुख्यालय) के यहां अग्रेषित किया जा सकेगा।
वहीं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (मुख्यालय) के स्तर से सभी लंबित आवेदनों को शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार को 26 फरवरी 2024 तक तक ही भिजवाना होगा, इस तिथि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
संबंधित खबरें
आरएससीईआरटी, उदयपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम के चयनित 5471 पात्र विद्यार्थियों के 4600 फ्रेश आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं नवीनीकरण में 11583 में से 9296 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
नवीनीकरण आवेदन में 117 आवेदन संस्था स्तर पर तथा 74 आवेदन जिला लेवल पर लंबित पड़े हैं । वहीं फ्रेश आवेदन में 72 आवेदन संस्था स्तर पर तथा 193 आवेदन जिला स्तर पर लंबित पड़े हैं।
इसे देखते हुए जिला व संस्था स्तर के सभी आवेदनों का 100 प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए सभी जिला नोडल अधिकारियों को पाबंद कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष से आवेदन में आधार नंबर को अनिवार्य किया गया है, ऐसे में इससे जुड़े समस्त प्रकरणों में आरएससीईआरटी उदयपुर द्वारा लंबित परिवेदनाओं का निस्तारण किया जा रहा है।
ताज़ा खबरें
'महिलाओं को नहीं मिल पाएगा अधिकार', लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल तो आया गृहमंत्री अमित शाह का पहला रिएक्शन
अर्जुन रामपाल की संघर्ष गाथा: 14 फ्लॉप फिल्में और तंगहाली के दौर से निकलकर कैसे बने नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर
राजस्थान
जयपुर में कल होगा ऐतिहासिक सफाई महाअभियान: 150 वार्डों में 14 घंटे की 'सफाई सेवा मैराथन', नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
राजस्थान
जैसलमेर: किसानों के 70 लाख रुपये हड़पने वाले को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व MD और कैशियर गिरफ्तार, जानें कैसे हुआ पूरा फर्जीवाड़ा
राज्य