नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश से बाहर और विपक्षी दल एक होकर कर भाजपा को उखाड़ने का बना रहे प्लान।
तो क्या कांग्रेस के साथ हो लिए केजरीवाल!: राहुल का दावा- एक साथ मिलकर BJP को हराएंगे, शाह बोले- कितने भी हाथ मिला लो, एक साथ नहीं आ सकते
देश में शुक्रवार को ऐसा ही कुछ देखा जा रहा है। कभी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने वाले विपक्षी दल अब एक होते दिख रहे हैं और सभी का लक्ष्य भी एक ही है, ’कमल’ को खिलने से रोकना।
HIGHLIGHTS
- देश में शुक्रवार को ऐसा ही कुछ देखा जा रहा है। कभी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने वाले विपक्षी दल अब एक होते दिख रहे हैं और सभी का लक्ष्य भी एक ही है, ’कमल’ को खिलने से रोकना।
संबंधित खबरें
देश में शुक्रवार को ऐसा ही कुछ देखा जा रहा है। कभी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने वाले विपक्षी दल अब एक होते दिख रहे हैं और सभी का लक्ष्य भी एक ही है, ’कमल’ को खिलने से रोकना।
पीएम मोदी की सरकार को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में उखाड़ने फेंकने के लिए आज बिहार की राजधानी पटना में विपक्ष की एकता बैठक होने जा रही है।
दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बुलावे पर आज पटना में विपक्षी दलों का महागठबंधन होने जा रहा हैं।
जिसमें भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोलने वाले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे।
संबंधित खबरें
सियासी गलियारों में तो यही चर्चा है कि कांग्रेस को आड़े हाथों लेने वाले केजरीवाल उसके साथ कैसे होते चले।
राहुल गांधी ने कर दिया दावा- एकसाथ मिलकर हम बीजेपी को हराएंगे
वहीं, बैठक से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया है कि ’एकसाथ मिलकर हम बीजेपी को हराने जा रहे हैं।’
कर्नाटक में हम लोगों ने बीजेपी को हराया है। अब तेलगांना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।
खैर! राहुल जी ने कह तो दिया कि यहां अब कांग्रेस की सरकार बनेगी, लेकिन राहुल ही इस गठबंधन में कांग्रेस अकेली नहीं है, आपके साथ और भी दल है, वे भी तो अपनी सरकार बनाना चाहेंगे।
देश में दो विचारधारा, भारत जोड़ो की और भारत तोड़ो की
राहुल गांधी ने कहा कि, देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है एक हमारी भारत जोड़ो की और दूसरी भाजपा की भारत तोड़ो की।
राहुल ने कहा कि भाजपा नफरत और हिंसा फैलाने का काम कर रही है और कांग्रेस पार्टी मोहब्बत फैलाने का। नफरत को नफरत से नहीं काटा जा सकता है, नफरत को मोहब्बत से ही काटा जा सकता है।
शाह बोले- कितने भी हाथ मिला लो आप एक साथ नहीं आ सकते
विपक्षी दलों की एकता बैठक को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने भी बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि 2024 में मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।
शुक्रवार को जम्मू में कई परियोजनाओं के शिलान्यास के मौके पर अमित शाह ने कहा कि विपक्ष चाहे कुछ भी कर ले, 2024 में मोदी जी का 300 से ज्यााद सीटों के साथ आना तय है।
उन्होंने कहा कि मैं विपक्ष के नेताओं को कहना चाहता हूं कि कितने भी हाथ मिला लो आप एक साथ नहीं आ सकते हैं और आ भी गए तो 2024 में मोदी जी का 300 से ज्यादा सीटों के साथ आना तय है, मोदी जी को 2024 में फिर से प्रधानमंत्री बनना है।
ताज़ा खबरें
सिरोही में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, राज्यमंत्री और सांसद ने अर्पित की पुष्पांजलि
सांचौर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य वाहन रैली: पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई ने दी श्रद्धांजलि
जालोर में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती: भव्य रैली में उमड़ा जनसैलाब, डीजे की धुन पर थिरके युवा
अजमेर में बड़ी वारदात: शादी में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने पार किए 15 लाख के जेवर और नकदी