क्राइम

पाली | बिरामी टोल: परिवहन विभाग पर फिर उठे सवाल, ट्रक चालकों से कथित अवैध वसूली

गणपत सिंह मांडोली · 17 नवम्बर 2026, 02:15 दोपहर
पाली के बिरामी टोल नाके पर परिवहन विभाग की टीम पर ट्रक चालकों से 500 रुपये एंट्री फीस के नाम पर अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मीडिया कैमरे में पैसे लेते हुए दृश्य कैद होने के बाद टीम मौके से फरार हो गई।

पाली। बिरामी टोल नाके के आसपास परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ट्रक चालकों ने आरटीओ टीम पर ट्रकों को रुकवाकर कथित अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। ThinQ 360 के कैमरे में मौके पर पैसे लेते हुए दृश्य भी कैद हुए हैं।

रात करीब 11 बजे जब ThinQ 360 की टीम मौके पर पहुंची तो बिरामी टोल क्षेत्र के पास आरटीओ की गाड़ी खड़ी दिखाई दी। आरोप है कि टीम ट्रकों को रुकवाकर उनसे पैसे वसूल रही थी। जैसे ही आरटीओ वाहन में मौजूद टीम की नजर कैमरे पर पड़ी, वाहन की लाइट बंद कर दी गई। कुछ ही देर बाद गाड़ी वहां से निकलकर पाली की तरफ रवाना हो गई।

स्थानीय ट्रक चालकों का कहना है कि आरटीओ टीम की कथित वसूली से बचने के लिए कई चालक घंटों तक टोल पार नहीं करते। वे दोपहर से रात तक सड़क किनारे ट्रक खड़े रखकर टीम के वहां से जाने का इंतजार करते हैं।

चालकों के आरोपों के मुताबिक, गुजरात बॉर्डर से आने वाले ट्रकों से लोड के नाम पर 500 रुपए तक मांगे जाते हैं। उनका दावा है कि ट्रक में 20 टन माल हो या 25 टन, कथित तौर पर 500 रुपए की मांग की जाती है।

अब जवाब कौन देगा?

यदि आरटीओ टीम की जांच और कार्रवाई पूरी तरह नियमों के तहत हो रही है, तो ट्रक चालकों को घंटों सड़क किनारे इंतजार क्यों करना पड़ता है? क्या परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों को बिरामी टोल के आसपास चल रही इन कथित गतिविधियों की जानकारी है?

सवाल यह भी है कि सड़क पर नियमों की पालना करवाने की जिम्मेदारी निभाई जा रही है या नियमों के नाम पर ट्रक चालकों से कथित वसूली हो रही है?

मामले की निष्पक्ष जांच कर यह स्पष्ट किया जाना जरूरी है कि कैमरे में कैद दृश्य किस कार्रवाई से जुड़े हैं और ट्रक चालकों के आरोपों में कितनी सच्चाई है। अब देखना होगा कि परिवहन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या संज्ञान लेते हैं।

 बिरामी टोल नाके के आसपास परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ट्रक चालकों ने आरटीओ टीम पर ट्रकों को रुकवाकर कथित अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। ThinQ 360 के कैमरे में मौके पर पैसे लेते हुए दृश्य भी कैद हुए हैं।

रात करीब 11 बजे जब ThinQ 360 की टीम मौके पर पहुंची तो बिरामी टोल क्षेत्र के पास आरटीओ की गाड़ी खड़ी दिखाई दी। आरोप है कि टीम ट्रकों को रुकवाकर उनसे पैसे वसूल रही थी। जैसे ही आरटीओ वाहन में मौजूद टीम की नजर कैमरे पर पड़ी, वाहन की लाइट बंद कर दी गई। कुछ ही देर बाद गाड़ी वहां से निकलकर पाली की तरफ रवाना हो गई।

स्थानीय ट्रक चालकों का कहना है कि आरटीओ टीम की कथित वसूली से बचने के लिए कई चालक घंटों तक टोल पार नहीं करते। वे दोपहर से रात तक सड़क किनारे ट्रक खड़े रखकर टीम के वहां से जाने का इंतजार करते हैं।

चालकों के आरोपों के मुताबिक, गुजरात बॉर्डर से आने वाले ट्रकों से लोड के नाम पर 500 रुपए तक मांगे जाते हैं। उनका दावा है कि ट्रक में 20 टन माल हो या 25 टन, कथित तौर पर 500 रुपए की मांग की जाती है।

अब जवाब कौन देगा?

यदि आरटीओ टीम की जांच और कार्रवाई पूरी तरह नियमों के तहत हो रही है, तो ट्रक चालकों को घंटों सड़क किनारे इंतजार क्यों करना पड़ता है? क्या परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों को बिरामी टोल के आसपास चल रही इन कथित गतिविधियों की जानकारी है?

सवाल यह भी है कि सड़क पर नियमों की पालना करवाने की जिम्मेदारी निभाई जा रही है या नियमों के नाम पर ट्रक चालकों से कथित वसूली हो रही है?

मामले की निष्पक्ष जांच कर यह स्पष्ट किया जाना जरूरी है कि कैमरे में कैद दृश्य किस कार्रवाई से जुड़े हैं और ट्रक चालकों के आरोपों में कितनी सच्चाई है। अब देखना होगा कि परिवहन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या संज्ञान लेते हैं।

← पूरा आर्टिकल पढ़ें (Full Version)