पाली | जिस बेटी को मां-बाप ने बड़े ही प्यार से पालपोस कर बढ़ा किया, उसे समझदार और काबिल बनाया वहीं बेटी अपने मां-बाप की मौत का कारण बन गई।
खूब समझाया पर नहीं मानी: प्रेमी के लिए मां-बाप को छोड़ गई बेटी, प्रेम विवाह से आहत होकर मां-बाप ने लगाई ट्रेन के आगे छलांग
बेटी के दूसरी जाति में विवाह करने से आहत होकर मंगलवार सुबह पाली शहर के जोधपुर रोड स्थित घुमटी के निकट मां-बाप ने जोधपुर-रतलाम ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।
HIGHLIGHTS
- बेटी के दूसरी जाति में विवाह करने से आहत होकर मंगलवार सुबह पाली शहर के जोधपुर रोड स्थित घुमटी के निकट मां-बाप ने जोधपुर-रतलाम ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।
संबंधित खबरें
ये दुखदाई घटना राजस्थान के पाली जिले की है। जिसमें एक बेटी के प्रेम विवाह से आहत होकर उसे पालने वाले माता-पिता ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।
दंपति द्वारा आत्महत्या करने की असलियत सामने आने के बाद हर कोई हैरान रह गया।
बेटी के दूसरी जाति में विवाह करने से आहत होकर मंगलवार सुबह पाली शहर के जोधपुर रोड स्थित घुमटी के निकट मां-बाप ने जोधपुर-रतलाम ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।
सूचना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
संबंधित खबरें
पुलिस के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड की रहने वाली दंपति मीरा और अशोक की पुत्र ने लाख मना करने और समझाने के बावजूद अपने माता-पिता की एक नहीं सुनी और दूसरी जाति के युवक से प्रेम विवाह कर लिया।
बेटी की इस जिद के आगे मां-बाप हार गए और समाज में शर्मसार होने के कारण इतने आहत हुए कि मौत को गले लगा लिया।
एक घंटे ट्रेक पर खड़ी रही ट्रेन
दंपति द्वारा ट्रेन के आगे कुदकर आत्महत्या करने के बाद ट्रेन पटरी पर ही खड़ी रही। जिससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दंपति के शव पुरी तरह से छिनबिन हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लिया और बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
ताज़ा खबरें
सिरोही में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, राज्यमंत्री और सांसद ने अर्पित की पुष्पांजलि
सांचौर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य वाहन रैली: पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई ने दी श्रद्धांजलि
जालोर में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती: भव्य रैली में उमड़ा जनसैलाब, डीजे की धुन पर थिरके युवा
अजमेर में बड़ी वारदात: शादी में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने पार किए 15 लाख के जेवर और नकदी