thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
भारत

दक्षिण अफ्रीका में मोदी-मोदी: ब्रिक्स शिखर सम्मलेन में पीएम नरेंद्र मोदी बोले- वन अर्थ, वन फैमिली और वन फ्यूचर के लिए हम सभी देशों के साथ

desk

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि लीडर्स रिट्रीट के दौरान ब्रिक्स विस्तार पर महत्वपूर्ण परिणाम सामने आया। भारत ने सदस्यता मानदंडों और नए सदस्यों के चयन पर आम सहमति बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई। 

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि लीडर्स रिट्रीट के दौरान ब्रिक्स विस्तार पर महत्वपूर्ण परिणाम सामने आया। भारत ने सदस्यता मानदंडों और नए सदस्यों के चयन पर आम सहमति बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई। 
pm narendra modi at brics summit in johannesburg

नई दिल्ली | 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (15th Brics Summit) भाग लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका में हैं। बुधवार को पीएम मोदी कन्वेंशन सेंटर में संबोधित कर रहे हैं।

समिट में अपने शुरुआती भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम विकास यात्रा में सहयोग कर सकते हैं। ब्रिक्स के सभी देशों को साझा प्रयास करना चाहिए।

ट्रेडिशनल मेडिसिन की दिशा में ब्रिक्स देशों को सहयोग करना चाहिए। यह समय की जरूरत भी है। वन अर्थ, वन फैमिली और वन फ्यूचर के लिए हम सभी देशों के साथ काम कर रहे हैं।

 इससे पहले पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। 

इसके बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि लीडर्स रिट्रीट के दौरान ब्रिक्स विस्तार पर महत्वपूर्ण परिणाम सामने आया। भारत ने सदस्यता मानदंडों और नए सदस्यों के चयन पर आम सहमति बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई। 

पीएम ने कहा कि ऐसा इसलिए संभव हो पाया क्योंकि भारत ने आपदा और कठिन समय को आर्थिक सुधारों में बदल दिया। 

बैठक के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साथ एक उत्कृष्ट बैठक हुई। 

हमने भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों को गहरा करने के उद्देश्य से कई मुद्दों पर चर्चा की। हमारी चर्चाओं में व्यापार, रक्षा और निवेश संबंध प्रमुखता से शामिल रहे। हम ग्लोबल साउथ की आवाज को भी मजबूत करने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।

शेयर करें: