भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के खिलाफ बड़ा एक्शन, बेटे के बाद अब पार्टी से निकाले जाएंगे
फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने अपने बेटे रामेश्वर सिंह को लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के खिलाफ निर्दलीय मैदान में उतारा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह चौधरी ने जारी किया नोटिस प्रदेश अध्यक्ष ने चौधरी बाबूलाल को भी नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सोमवार शाम तक इसका जवाब नहीं देने पर पार्टी बड़ा एक्शन लेगी। भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल पार्टी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के खिलाफ अपने बेटे रामेश्वर सिंह को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया तथा बेटे रामेश्वर सिंह का चुनाव प्रचार भी कर रहे हैं। जिससे कार्यकर्ताओं में गलत संदेश जा रहा है।
BJP प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने भाजपा विधायक बाबूलाल को नोटिस जारी कर कहा है “आपके खिलाफ लोकसभा चुनाव में अपने बेटे रामेश्वर सिंह को निर्दलीय चुनाव लड़ाने और प्रचार करने की शिकायत प्राप्त हुई है। क्यों न आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए? आप 6 मई की शाम 5 बजे तक नोटिस का जवाब दे, अन्यथा संगठन आपके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए बाध्य होगा।”
भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह इस संबंध में जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह ने कहा कि विधायक के विरुद्ध कार्रवाई तो प्रदेश नेतृत्व करेगा। मुझे नोटिस की जानकारी है। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे डॉ. रामेश्वर सिंह को पार्टी पहले ही बाहर का रास्ता दिखा चुकी है। BJP प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है एक दिन यानी 6 मई तक का समय दिया गया तथा नोटिस का जवाब न देने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने को भी कहा गया है।