शिमला | इस साल पहाड़ों पर कुदरत जमकर कहर बरपा रही है। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने फिर से कहर बरपाया है।
राज्य में कई जगहों पर बादल फटने और लैंडस्लाइड होने से पिछले 24 घंटे में ही 35 लोगों की मौत हो गई है।
बादल फटने और लैंडस्लाइड की घटनाओं के कारण जगह-जगह सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि सोलन में दो जगह बादल फटे हैं और यहां एक ही परिवार के 7 सदस्यों समेत 9 लोगों की मौत हो गई है।
शिव मंदिर ढहा
हिमाचल में दो दिन से जारी भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। यहां समरहिल स्थित शिव मंदिर भूस्खलन के कारण ढह गया है।
इस अब तक 6 लोगों की मौत होना सामने आया है जबकि कई लोगों के मलबे की दबे होने की आशंका है।
आशंका है कि 25 से ज्यादा लोग मलबे में दबे हुए है। जिनमें अब तक 2 बच्चों समेत 6 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं।
यहां अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे हुए हैं।
मौसम विभाग ने राज्य में 16 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
24 घंटे में यहां हुई मौतें
- सोलन में 9,
- समरहिल में 6,
- फागली में 4,
- मंडी में 6,
- सिरमौर में 4
- हमीरपुर में 1,
- कांगड़ा में 1
स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम स्थगित
भारी बारिश और भूस्खलन जैसी घटनाओं ने राज्य की हालत बेहद खराब कर रखी है। जिसके चलते स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों पर भी बादल छा गए हैं।
खुद राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में ‘एट-होम’ कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर केवल ध्वजारोहण ही किया जाएगा।