राजस्थान

सीएम गहलोत हुए उत्साहित, बोले- अब राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में होगी कांग्रेस की शानदार जीत

desk · 13 मई 2023, 12:57 दोपहर
राजस्थान में भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सरकार रिपीट का दावा सच होने जैसे कयास लगाए जा रहे हैं।  इसी को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कर्नाटक में कांग्रेस का परचम लहराए जाने के बाद ट्वीट कर खुशी जताई है। 

जयपुर | Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनावों में आखिरकार कांग्रेस पार्टी भाजपा से सत्ता छीनती दिखाई दे रही है।

कर्नाटक में बड़ी जीत की ओर अग्रसर हो रही कांग्रेस को लेकर राजस्थान कांग्रेस में भी उत्साह की लहर दौड़ गई है।

कर्नाटक जीत के साथ ही अब राजस्थान में भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सरकार रिपीट का दावा सच होने जैसे कयास लगाए जा रहे हैं। 

इसी को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कर्नाटक में कांग्रेस का परचम लहराए जाने के बाद ट्वीट कर खुशी जताई है। 

सीएम गहलोत ने कर्नाटक जीत का सारा श्रेय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को दिया है। 

सीएम गहलोत ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है।

यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शानदार कैंपेन किया।

कर्नाटक ही नहीं, यहां भी जीतेगी कांग्रेस!

र्क्नाटक में हाथ का जादू चलने से उत्साहित राजस्थान सीएम गहलोत ने दावा किया है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत ही जीत होगी। 

उन्होंने लिखा है कि- कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है। अब राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी।

बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा चुनावों के लिए 10 मई को हुई वोटिंग के बाद आज शनिवार को मतगणना का काम चल रहा है। जिसमें कांग्रेस 128, बीजेपी 68, जेडीएस 22 और अन्य 06 सीटों पर आगे चल रही हैं।

← पूरा आर्टिकल पढ़ें (Full Version)