राजस्थान भाजपा के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ीलाल मीणा को आज जयपुर पुलिस ने अशोक नगर थाने से गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी है कि अशोक नगर से गिरफ्तार कर डॉ मीणा को चाकासू थाना ले जाय गया है.
गौरतलब है कि डॉ किरोड़ीलाल मीणा गहलोत सरकार में हुए कथित घोटालों को लेकर सूबे के मुखिया अशोक गहलोत पर लगातार मुखर है और ऐसे ही एक कथित घोटाले में FIR दर्ज करवाने के लिए डॉ किरोड़ीलाल मीणा मंगलवार को जयपुर के अशोक नगर थाने पहुंचे थे जहां पुलिस द्वारा FIR दर्ज नहीं करने के कारण थाने के बाहर ही धरने पर बैठ गए थे.
मंगलवार से डॉ मीणा अशोकनगर थाने के बाहर ही धरने पर बैठे है और कल योग दिवस के मौके पर डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने थाने के बाहर से योगाभ्यास कर योग दिवस की बधाई दी. पुलिस द्वारा बार-बार समझाइश करने के बाद भी डॉ किरोड़ीलाल मीणा थाने से तैयार नहीं थे.
गहलोत सरकार की पुलिस मुझे चाकसू थाने ले आई है।
— Dr.Kirodi Lal Meena (@DrKirodilalBJP) June 22, 2023
लेकिन मुखिया जी आपकी पुलिस मेरी आवाज को नहीं दबा सकती मैं आपकी सरकार में हुए घोटालों के लिए पहले भी लड़ा था, अभी भी लड़ रहा हूं और आगे भी लडूंगा। pic.twitter.com/qW21TdqXFt
लेकिन आज जयपुर पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए डॉ किरोड़ीलाल मीणा को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस उन्हें चाकसू थाने लेकर गई है.