राजस्थान

रामदेवरा से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ भीषण हादसा, गाड़ी का टायर फटा, 3 की मौत, बच्चों समेत कई घायल

thinQ360 · 25 जून 2023, 11:44 दोपहर
पाली जिले के तख्तगढ़ थाना क्षेत्र कोसेलाव गांव के रहने वाले दो-तीन परिवारों के कुल 18 लोग सुमेरपुर से बाबा रामदेव के दर्शन कर पिकअप से वापस गांव लौट रहे थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि रास्ते में मौत उनमें से कईयों का इंतजार कर रही है।

जोधपुर | राजस्थान शनिवार का दिन कई लोगों के लिए काल बनकर आया। जहां बाड़मेर में रोड एक्सीडेंट में 3 लोगों की जान चली गई वहीं, जोधपुर में भी भीषण सड़क हादसा ने 3 श्रद्धालुओं की सांस छीन ली।

जानकारी के अनुसार, पाली जिले के तख्तगढ़ थाना क्षेत्र कोसेलाव गांव के रहने वाले दो-तीन परिवारों के कुल 18 लोग सुमेरपुर से बाबा रामदेव के दर्शन कर पिकअप से वापस गांव लौट रहे थे।

लेकिन उन्हें नहीं पता था कि रास्ते में मौत उनमें से कईयों का इंतजार कर रही है।

इस दौरान बालेसर के आबोलाई गांव के पास अचानक पिकअप का टायर फट गया और श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। 

इस दर्दनाक हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 9 गंभीर घायल हो गए। 

यह हादसा बालेसर में बम्बोर टोल नाके के पास हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें जोधपुर के एमडीएम अस्पताल रेफर कर किया गया। 

यहां इलाज के दौरान 3 लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि 15 लोगों का इलाज जारी है। घायलों में कई बच्चे भी शामिल बताए गए हैं।

बताया जा रहा है कि, अचानक से जब पिकअप का टायर फटा तो पिकअप पर से चालक का नियंत्रण हट गया और वह लहराती हुई सड़क पर पलट गई। 

सूचना मिलते ही परिवारों में हड़कंप

अपनों के एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही उनके परिवारों में हड़कंप मच गया और उनके परिवारजन व रिश्तेदार जोधपुर के लिए दौड़ पड़े। 

बाड़मेर हादसे में घायलों से मिलने पहुंचे बेनीवाल

वहीं दूसरी ओर, बाड़मेर जिले में हुई सड़क दुर्घटना में घायलों से देर रात सांसद हनुमान बेनीवाल बाड़मेर के जिला अस्पताल में मिलने पहुंचे।

बाड़मेर हादसे में भी तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हासदे का शिकार ये सभी लोग हनुमान बेनीवाल के समर्थक हैं और उनकी सभा में शामिल होने के लिए आ रहे थे। 

इसी के साथ बेनीवाल ने लोगों से अपील की है कि, मै नौजवानों से एक वादा चाहता हूं की अगर आप मुझे अपना आइडल मानते हो तो तेज गति से वाहन नहीं चलाओगे, हमेशा वाहन चलाते समय सावधानी रखेंगे।

← पूरा आर्टिकल पढ़ें (Full Version)