खेल

महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्‍ड, तीरंदाजी में भी सोने-चांदी पर निशाना

desk · 07 अक्टूबर 2023, 02:30 दोपहर
शनिवार को भारत ने अपना 100वां पदक कबड्डी में जीता है। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में चीनी ताइपे को हराकर स्वर्ण पदक भारत की झोली में डाला। भारत का यह 26वां गोल्ड है। 

नई दिल्ली | Asian Games 2023: देशवासियों के लिए बड़ी सुखद खबर सामने आई है। एशियन गेम्‍स 2023 में भारत ने पदकों का शतक पूरा कर इतिहास रच दिया है। 

शनिवार को भारत ने अपना 100वां पदक कबड्डी में जीता है। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में चीनी ताइपे को हराकर स्वर्ण पदक भारत की झोली में डाला। भारत का यह 26वां गोल्ड है। 

हालांकि, मुकाबला बेहद करीबी रहा। महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में 26-24 से चीनी ताइपे को हराने में कामयाबी हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला कबड्डी को बधाई देते हुए इसे एशियाई खेलों में भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया है 

शनिवार को भारतीय खिलाड़ी अब तक 6 मेडल जीत चुके हैं।  इसमें 4 गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज शामिल है।

2 गोल्ड सहित 4 मेडल आर्चरी में आए हैं। बता दें कि इससे पहले 2018 में भारत को 70 मेडल मिले थे। 

तीरंदाजी में मिले दो मेडल

वहीं दूसरी ओर, महिला कंपाउंड व्यक्तिगत तौर पर तीरंदाजी में ज्योति सुरेखा ने भी गोल्‍ड तो अदिति स्वामी ने सिल्‍वर मेडल भारत को दिलाया है।

भारत ने एशिन गेम्स में अब तक 26 गोल्ड, 35 सिल्वर और 40 ब्रॉन्ज मेडल जीत लिए हैं। 

← पूरा आर्टिकल पढ़ें (Full Version)