वीडियो

वैभव गहलोत से मिलकर निकले जीवाराम—दानाराम तो उपर गिर गया टेंट

thinQ360 · 12 मार्च 2024, 02:34 दोपहर
जालोर—सिरोही लोकसभा में कई रोचक नजारे देखने को मिल रहे हैं। रानीवाड़ा में पूर्व विधायक रतनाराम चौधरी के यहां विवाह समारोह में शिरकत करने पहुंचे वैभव गहलोत तो यहां सांचौर के निर्दलीय विधायक जीवाराम चौधरी और भाजपा से बागी दानाराम चौधरी से मुलाकात हो गई।

जालोर । जालोर—सिरोही लोकसभा में कई रोचक नजारे देखने को मिल रहे हैं। रानीवाड़ा में पूर्व विधायक रतनाराम चौधरी के यहां विवाह समारोह में शिरकत करने पहुंचे वैभव गहलोत तो यहां सांचौर के निर्दलीय विधायक जीवाराम चौधरी और भाजपा से बागी दानाराम चौधरी से मुलाकात हो गई।

इस मुलाकात के बाद जब जीवाराम और दानाराम बाहर निकले तो टैंट का गेट इन दोनों नेताओं पर गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने गेट को संभाल लिया। अन्यथा बड़ा हादसा पेश आ सकता था। दानाराम चौधरी ने सांसद का टिकट बीजेपी से मांगा था, लेकिन उनकी जगह लुम्बाराम चौधरी को भाजपा ने तरजीह दी है। ऐसे में वैभव गहलोत से मुलाकात क्या रंग लाएगी, यह वक्त बताएगा।

← पूरा आर्टिकल पढ़ें (Full Version)