राजस्थान

सीकर के दूजोद गांव की लाडली विदुषी शेखावत ने 12वीं कला बोर्ड के परीक्षा परिणाम में राजस्थान में किया टॉप

desk · 25 मई 2023, 09:10 रात
rajasthan board exams 2023, arts result

Jaipur | सीकर के दूजोद गांव की रहने वाली और प्रिंस स्कूल की 12वीं कला की छात्रा विदुषी शेखावत ने राजस्थान 12वीं बोर्ड कला के परिणाम में राजस्थान में टॉप किया है।

विदुषी शेखावत ने 99.20 % अंक हासिल कर राजस्थान में  टॉप किया है।

विदुषी शेखावत को पॉलिटिकल साइंस में 100 में से 100, जियोग्राफी में 100 में से 100 और हिस्ट्री विषय में 100 में से 99 अंक मिले हैं ।

विदुषी शेखावत के राजस्थान में टॉप करने पर गांव और प्रिंस स्कूल सहित सीकर जिले में खुशी का माहौल है।

प्रिंस स्कूल में आज विदुषी शेखावत का प्रिंस स्कूल के निदेशक डॉ. पीयूष सुंडा और जोगेंद्र सूंडा ने साफा और माला पहनाकर स्वागत किया, इस मौके पर विदुषी शेखावत के पिता एवं परिजन भी मौजूद रहे।

Must Read : छोटी आंखों के सपनों को बड़े पंख देने की कहानी है विदुषी शेखावत की सफलता

स्कूल में विदुषी शेखावत के टॉप करने पर मिठाइयाँ बाटी गई  शेखावत ने बताया कि वह बड़ी होकर जुडिशरी सर्विसेज में जाकर जज बनकर देश की सेवा करना चाहती है उसने कहा कि वह प्रतिदिन नियमित रूप से 5 घंटे पढ़ाई करती थी।

← पूरा आर्टिकल पढ़ें (Full Version)