खेल

बबीता फोगाट बोलीं- राजनीतिक रोटी सेंकने का मंच नहीं बनाएं

desk · 29 अप्रैल 2023, 01:25 दोपहर
खिलाड़ियों के मंच को राजनीतिक रोटी सेंकने का मंच नहीं बनाना चाहिए। कुछ नेता खिलाड़ियों के मंच से अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं।  खिलाड़ियों को भी यह ध्यान रखना चाहिए। हम किसी एक के नहीं समूचे राष्ट्र के हैं।

नई दिल्ली | Wrestlers Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ चल रहे पहलवानों के धरना-प्रदर्शन में लगातार राजनेताओं के आने का सिलसिला जारी हैं जिससे इसका राजनीतिककरण होता नजर आ रहा है। 

ऐसे में पहलवान बबीता फोगाट ने नाराजगी जताते हुए इसे राजनीति से दूर रखने का आग्रह किया है।

दिल्ली में चल रहे इस आंदोलन में विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक समेत कई पहलवानों जंतर मंतर पर पिछले कई दिनों डेरा जमाए बैठे हैं। 

ऐसे में शनिवार यानि आज सुबह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पहलवानों के धरना प्रदर्शन में शामिल होने पहुंची। 

पहलवानों से मुलाकात कर उनके प्रति समर्थन जताते हुए प्रियंका गांधी ने यह आरोप लगाया कि सरकार बृजभूषण सिंह को बचा रही है।

प्रियंका ने कहा कि सबसे पहले बृजभूषण सिंह को उनके पद से हटाया जाना चाहिए।

लेकिन इसी बीच बबीता फोगाट ने पहलवानों के धरने को लेकर चल रही राजनीति पर प्रतिक्रिया दी है।

राजनीतिक रोटी सेंकने का मंच नहीं बनाएं

बबीता फोगाट ने एक ट्वीट करते हुए कहा है कि, पहलवानों के धरने को राजनीतिक मंच न बनाएं। 

शून्य से उठकर शिखर तक पहुंचने वाले हम खिलाड़ी अपनी लड़ाई लड़ने में स्वयं सक्षम हैं।

खिलाड़ियों के मंच को राजनीतिक रोटी सेंकने का मंच नहीं बनाना चाहिए। कुछ नेता खिलाड़ियों के मंच से अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं। 
खिलाड़ियों को भी यह ध्यान रखना चाहिए। हम किसी एक के नहीं समूचे राष्ट्र के हैं।

आपको बता दें कि, प्रियंका गांधी ने भी पहलवानों से मिलने के बाद में फेसबुक पोस्ट में कर कहा कि, ये खिलाड़ी हमारा मान हैं। ये देश के लिए पदक जीतते हैं। पूरा देश उनके साथ है। इन्हें न्याय मिले-पूरा देश यही चाहता है।

आपको बता दें कि, पुलिस ने पहलवानों के आरोप के बाद कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं। 

वहीं, सिंह ने खुद पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताते हुए अपने पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। 

← पूरा आर्टिकल पढ़ें (Full Version)