राजस्थान

क्या रामलुभाया कमेटी की रिपोर्ट आउट हो गई है, यहां पढ़े कितने जिले और संभाग बनेंगे

प्रदीप बीदावत · 12 जनवरी 2023, 10:02 दोपहर
क्या रामलुभाया कमेटी की रिपोर्ट आउट हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल खबर है कि चुनावी साल में राज्य सरकार ने प्रदेश में 7 जिले और 3 सम्भाग बनाने की कवायद शुरू की है। प्रदेश सरकार के एक विधायक नंगे पैर धरती नाप रहे हैं तो बजट से पहले इस तरह की रिपोर्ट का बाहर आना कई सवाल भी उठा रही है।

Jaipur | क्या रामलुभाया कमेटी की रिपोर्ट आउट हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल खबर है कि चुनावी साल में राज्य सरकार ने प्रदेश में 7 जिले और 3 संभाग बनाने की कवायद शुरू की है। प्रदेश सरकार के एक विधायक नंगे पैर धरती नाप रहे हैं तो बजट से पहले इस तरह की रिपोर्ट का बाहर आना कई सवाल भी उठा रही है।

खैर! यदि यह रिपोर्ट सच्ची है तो प्रदेश में अब सात की जगह दस संभाग होंगे। बाड़मेर, चित्तौड़गढ़ और सीकर को नया संभाग मुख्यालय के तौर पर जाना जाएगा।

कोटा में पुलिस कमीश्नर पद्धति लागू होगी। यदि नहीं वायरल रिपोर्ट कहती है कि प्रदेश में ब्यावर, बालोतरा, भिवाड़ी, नीम का थाना, कुचामन सिटी, सुजानगढ़ और फलौदी को जिला बनाया जाएगा।

कोटा को विकास प्राधिकरण भी मिलेगा। परन्तु कोटपूतली का नाम शामिल नहीं होने से रिपोर्ट पर प्रश्न भी खड़े हो रहे हैं।

नये जिलों और तीन संभागों के बाद Rajasthan

ये जिले 

  1. जयपुर संभाग- जयपुर, दौसा, अलवर, भिवाड़ी
  2. सीकर संभाग- सीकर, झुन्झुनू, चूरू, नीम का थाना
  3. बीकानेर संभाग- बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, सुजानगढ़
  4. जोधपुर संभाग- जोधपुर, पाली, नागौर, फलौदी
  5. बाङमेर संभाग- बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, बालोतरा
  6. अजमेर संभाग- अजमेर, टोंक, ब्यावर, कुचामन सिटी
  7. चितौङगढ संभाग- चितौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, भीलवाङा
  8. उदयपुर संभाग- उदयपुर, डूंगरपुर, राजसमन्द, सिरोही
  9. कोटा संभाग- कोटा, बून्दी, झालावाड़, बारां
  10. भरतपुर संभाग- भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, करौली

इन जगहों से आए रामलुभाया कमेटी के पास जिला बनाने को लेकर प्रपोजल 
कोटपूतली, बालोतरा, फलोदी, डीडवाना या कुचामन, ब्यावर, भिवाड़ी के नाम सबसे आगे हैं. सांभरलेक, शाहपुरा, कोटपूतली, दूदू, विराटनगर, नीम का थाना, फतेहपुर, शेखावाटी, श्रीमाधोपुर, खंडेला, उदयपुरवाटी, बहरोड़, खैरथल, भिवानी, नीमराणा, बाड़मेर का बालोतरा और गुडामालानी, पोकरण, ब्यावर, केकड़ी, मदनगंज किशनगढ़, फलोदी, डीडवाना, कुचामन सिटी, मकराना, मेड़ता सिटी, सुजानगढ़, रतनगढ़, जसवंतगढ़ , लाडनूं, अनूपगढ़, सूरतगढ़, घड़साना, श्रीविजयनगर, नोहर, भादरा, नोखा, रामगंज मंडी, छबड़ा, भवानीमंडी, डीग, बयाना, कामां, नगर, गंगापुर सिटी का नाम जिला बनाने की मांग में शामिल है.  

जिला बनाने के लिए यह मापदंड

रिपोर्ट आउट हुई है तो बड़ा सवाल है

यदि वायरल हो रही यह रिपोर्ट सही है तो बजट से पहले ही जिला बनाने जैसी महत्वपूर्ण रिपोर्ट का आउट होना सरकार पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

जिला बनने पर जिला कलक्टर, एसपी से लेकर जिला न्यायाधीश जैसे बड़े स्तर से निचले स्तर तक के पदों का सृजन होता है। बड़े इन्वेस्टमेंट और जमीनों की दरों से जुड़े फैसले होते हैं।

आम जन के पते से लेकर व्यापार तक में बड़ा उतार चढ़ाव आता है। ऐसे में भू—माफियाओं और रसूखदारों की चांदी से इनकार नहीं किया जा सकता।

खैर! अभी तो देखना है कि सीएम जिले बनाने को लेकर यही रिपोर्ट पढ़ते हैं या फिर कोई बदलाव होता है। हालांकि इस रिपोर्ट के सही या गलत होने को लेकर सरकार की ओर से अभी तक किसी तरह का बयान नहीं आया है।

← पूरा आर्टिकल पढ़ें (Full Version)