मनोरंजन

ट्रेलर लॉन्चिंग पर सनी की आंखों से छलके आंसू तो अमीषा ने किया कुछ ऐसा

desk · 28 जुलाई 2023, 11:32 दोपहर
सनी देओल और अमीषा पटेल की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 का ट्रेलर भी लॉन्च हो गया है। फिल्म के ट्रेलर ने लॉन्च होते ही फिल्म के लिए दर्शकों में और भी कौतूहल पैदा कर दिया है। गदर 2 के ट्रेलर को ’कारगिल विजय दिवस’ पर लॉन्च किया गया। जिसके चलते दर्शकों में और भी देशभक्ति जाग उठी।

मुंबई |  देश में चल रहे पाकिस्तान की सीमा हैदर और भारत की अंजू के ’गदर’ के बीच अब बॉलीवुड भी एक्टिव हो गया है।

भारत-पाकिस्तान की सरहदों पर दो प्रेमिकाओं के पनपे प्यार के बखेड़े के बीच बॉलीवुड ने भी ’गदर’ मचा दिया है। 

जी हां, सनी देओल और अमीषा पटेल की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 का ट्रेलर भी लॉन्च हो गया है। 

फिल्म के ट्रेलर ने लॉन्च होते ही फिल्म के लिए दर्शकों में और भी कौतूहल पैदा कर दिया है। 

गदर 2 के ट्रेलर को ’कारगिल विजय दिवस’ पर लॉन्च किया गया। जिसके चलते दर्शकों में और भी देशभक्ति जाग उठी।

ट्रेलर लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है फिल्म रिलीज होने से पहले ही ट्रेलर गदर मचा रहा है। 

View this post on Instagram

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

फिल्म के ट्रेलर के साथ ही सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बॉलीवुड में ढाई किलो का हाथ फेम सन्नी पाजी की आंखों से आंसू छलक रहे हैं और अमीषा पटेल उन्हें पोछ रही है। 

दरअसल, हुआ यूं कि जिस वक्त गदर 2 का ट्रेलर लॉन्च होने जा रहा था उस समय मुंबई में बेहद तेज बारिश हो रही थी। 

फिर भी फिल्म की लॉन्चिंग के लिए किसी न किसी तरह से इस इवेंट में शामिल होने पहुंचे।

ट्रेलर लॉन्च होने के बाद फैंस बोलने लगे-‘पाजी तुसी हमारी जान हो, हिन्दुस्तान की शान हो, हिंदुस्तान जिंदाबाद..’ 

लोगों का इतना प्यार देखकर सनी देओल इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखें छलक पड़ी। 

जिसके बाद फिल्म की हीरोइन ‘सकीना’ यानि अमीषा पटेल उन्हें संभालती नजर आईं।

इस फिल्मी जोड़ी का बाहर भी इस तरह से प्यार देखकर हर कोई तारीफ करने लगा। 

सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सनी कहते हैं कि, कुछ ले जाने या लेने-देने की बात नहीं होती है। बात होती है इंसानियत की। झगड़े नहीं होने चाहिए. दोनों तरफ उतना ही प्यार है। ये सियासी खेल होता है जो सब नफरतें पैदा करता है। और वो ही आप देखेंगे इस फिल्म में भी। जनता कोई नहीं चाहती कि एक दूसरे के साथ हम झगड़ा करें। आखिर है तो सब इसी मिट्टी से ही।

11 अगस्त को रिलीज होगी गदर 2

सनी देओल और अमीषा पटेल की ये जोड़ी गदर 2 में फिर से दर्शकों को रोमांचित करेगी। 

इस फिल्म का डायरेक्शन अनिल शर्मा ने किया है। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

← पूरा आर्टिकल पढ़ें (Full Version)