ज़िंदगानी

मीरांबाई-हाड़ी रानी, बाला सतीजी के आदर्शों को किया जाएगा नमन

thinQ360 · 10 सितम्बर 2025, 01:34 दोपहर
युवा शक्ति संयोजन की ओर से 11 सितम्बर 2025, बृहस्पतिवार को जयपुर के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब स्थित पृथ्वीराज चौहान सभागार में “क्षत्राणी समागम” का आयोजन किया जाएगा।

जयपुर, 10 सितम्बर | युवा शक्ति संयोजन की ओर से 11 सितम्बर 2025, बृहस्पतिवार को जयपुर के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब स्थित पृथ्वीराज चौहान सभागार में “क्षत्राणी समागम” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 3:15 बजे से प्रारंभ होगा और इसे मातृत्व, त्याग, तपस्या और बलिदान को समर्पित किया गया है।

युवा शक्ति संयोजन के मुख्य ध्वजवाहक शक्ति सिंह बांदीकुई ने बताया कि यह समागम केवल एक सांस्कृतिक आयोजन भर नहीं है, बल्कि यह एक जागरूकता यज्ञ है। इसके माध्यम से समाज को उन अमर गाथाओं की याद दिलाई जाएगी, जिन्होंने अपने त्याग और तपस्या से इतिहास रचा।

वीरांगनाओं के जीवन से मिलेगी प्रेरणा

कार्यक्रम में विशेष रूप से तीन ऐतिहासिक विभूतियों को नमन किया जाएगा –

उद्देश्य – क्षात्रधर्म की गौरवगाथा को आगे बढ़ाना

समागम का उद्देश्य इन वीरांगनाओं के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना है ताकि वर्तमान समाज में क्षात्रधर्म के केसरिया को फिर से गौरव और बुलंदी से फहराया जा सके। आयोजकों का मानना है कि इन प्रेरणादायी चरित्रों की गाथा सुनकर नई पीढ़ी मातृत्व, त्याग और बलिदान जैसे मूल्यों से जुड़ सकेगी।

← पूरा आर्टिकल पढ़ें (Full Version)