thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

’जोशी’ को चुनावी कमान: राजस्थान के चुनाव प्रभारी नियुक्त हुए प्रह्लाद जोशी, पटेल और बिश्नोई को मिली ये जिम्मेदारी

desk

भाजपा आलाकमानों ने बड़ा फैसला करते हुए प्रह्लाद  जोशी को राजस्थान का चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिया है। इससे पहले भी 2022 में प्रह्लाद जोशी को उत्तराखंड में चुनाव प्रभारी बनाया गया था।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • भाजपा आलाकमानों ने बड़ा फैसला करते हुए प्रह्लाद  जोशी को राजस्थान का चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिया है। इससे पहले भी 2022 में प्रह्लाद जोशी को उत्तराखंड में चुनाव प्रभारी बनाया गया था।
prahlad joshi appointed as election in charge of rajasthan assembly election 2023
Pralhad Joshi

जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Assembly Election 2023) को लेकर सभी पार्टियां ताबड़तोड़ तैयारियों में जुटी हुई है। 

ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को राजस्थान के बीकानेर जिले में जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं, लेकिन उससे पहले भाजपा ने बड़ा ऐलान कर दिया है। 

शुक्रवार को भाजपा आलाकमानों ने बड़ा फैसला करते हुए प्रह्लाद  जोशी (Pralhad Joshi) को राजस्थान का चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रह्लाद जोशी को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

इससे पहले भी 2022 में प्रह्लाद जोशी को उत्तराखंड में चुनाव प्रभारी बनाया गया था।

इसी के साथ पार्टी ने जोशी के साथ ही राजस्थान में नितिन पटेल और कुलदीप बिश्नोई को सहप्रभारी बनाया है। 

जानें प्रह्लाद जोशी के बारे में

प्रह्लाद जोशी 2019 से भारत के संसदीय मामलों, कोयला और खान के केंद्रीय मंत्री हैं। 

वे 2004 से लोकसभा में संसद सदस्य हैं और मौजूदा समय में धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रे हैं।  वह 2014 से 2016 तक भारतीय जनता पार्टी, कर्नाटक के राज्य अध्यक्ष भी रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने लोकसभा अध्यक्षों के पैनल में कार्य किया है। 

इन राज्यों में इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी

बता दें कि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह भारतीय जनता पार्टी की अहम बैठक हुई। 

जिसमें राजस्थान समेत मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में साल के अंत में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति बनाई गई है। 

बता दें कि इस वर्ष 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसी के तहत ये निर्णय किया गया है। 

भाजपा ने राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में भी चुनाव प्रभारियों की घोषणा की है। 

जहां राजस्थान में प्रह्लाद जोशी को चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। 

वहीं, ओम माथुर को छत्तीसगढ़, भूपेंद्र यादव को मध्य प्रदेश और प्रकाश जावड़ेकर को तेलंगाना की कमान सौंपी गई है।

शेयर करें: