जयपुर | Priyanka Gandhi Rally Niwai: राजस्थान में एक बार फिर से कांग्रेस सरकार रिपीट करने के मिशन को लेकर पार्टी कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है।
प्रियंका गांधी का चुनावी शंखनाद: निवाई से भरी हुंकार, लगवाए डिग्गी कल्याण जी के जयकारे, भाजपा पर निशाना
जहां एक और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार लोगों को सौगाते बांटने में लगे हैं वहीं पार्टी अपने दिग्गजों को चुनावी सभाओं के लिए राजस्थान भेज रही है। राहुल गांधी के बाद अब रविवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी टोंक जिले में विशाल जनसभा को संबोधित कर रही हैं।
HIGHLIGHTS
- जहां एक और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार लोगों को सौगाते बांटने में लगे हैं वहीं पार्टी अपने दिग्गजों को चुनावी सभाओं के लिए राजस्थान भेज रही है। राहुल गांधी के बाद अब रविवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी टोंक जिले में विशाल जनसभा को संबोधित कर रही हैं।
संबंधित खबरें
जहां एक और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार लोगों को सौगाते बांटने में लगे हैं वहीं पार्टी अपने दिग्गजों को चुनावी सभाओं के लिए राजस्थान भेज रही है।
राहुल गांधी के बाद अब रविवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी टोंक जिले में विशाल जनसभा को संबोधित कर रही हैं।
प्रियंका गांधी टोंक जिले के निवाई से अपनी चुनावी शंखनाद करने पहुंची हैं।
यहीं नहीं, प्रियंका गांधी ने निवाई में चुनावी सभा को संबोधित करने के साथ ही ’ग्रामीण इंदिरा रसोई’ योजना की शुरुआत भी की है।
संबंधित खबरें
प्रियंका गांधी राजस्थान में अपना चुनावी शंखनाद कर महिला मतदाताओं को साधने की कोशिश है। प्रियंका ने गहलोत सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा पर जमकर प्रहार किया।
प्रियंका गांधी की ये चुनावी सभा टोंक, जयपुर ग्रामीण, सवाई माधोपुर, बूंदी, अजमेर और केकड़ी जिले में आने वाले विधानसभा क्षेत्रों साधेगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी मौजूद रहे।
प्रियंका गांधी ने आज दोपहर निवाई स्थित झिलाय से इंदिरा रसोई योजना-ग्रामीण की शुरुआत की और विभिन्न जिलों में संचालित इंदिरा रसोइयों के लाभार्थियों से संवाद भी किया।
महिलाओं को बांटे मोबाइल
निवाई में जनसभा के दौरान प्रियंका गांधी ने राजस्थान में चल रही स्मार्टफोन योजना के अंतर्गत महिलाओं को मोबाइल भी बांटे।
ताज़ा खबरें
लालसोट में होंडा की इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, युवक ने कूदकर बचाई जान; 2 महीने पहले ही खरीदी थी गाड़ी
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बाइकर्स का आतंक: तलवारें लहराते हुए 20 से ज्यादा बाइकों पर मचाया हुड़दंग, 7 गिरफ्तार
जैसलमेर के लाठी में मिला दुर्लभ प्रजाति का घायल गिद्ध, वन्यजीव प्रेमियों ने मानवता दिखाकर बचाई जान, वन विभाग कर रहा उपचार
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: जयपुर के कारोबारी परिवार के 6 लोग घायल, बच्चे ने बयां किया खौफनाक मंजर