thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

सीएम गहलोत से हो सकती है मुलाकात: गहलोत-पायलट विवाद के बीच आज प्रियंका गांधी पहुंच रही जयपुर, सियासी गलियारों में हलचल

desk

चुनावों से पहले प्रियंका गांधी का जयपुर दौरा बेहद खास माना जा रहा है। चाहे यह निजी ही क्यों न हो। माना जा रहा है कि आज प्रियंका गांधी काटजू परिवार से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी मुलाकात कर सकती हैं।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • चुनावों से पहले प्रियंका गांधी का जयपुर दौरा बेहद खास माना जा रहा है। चाहे यह निजी ही क्यों न हो। माना जा रहा है कि आज प्रियंका गांधी काटजू परिवार से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी मुलाकात कर सकती हैं।
priyanka gandhi reaching jaipur today amid gehlot pilot controversy
Priyanka Gandhi - Ashok Gehlot

जयपुर | राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की तनातनी के बीच गुरूवार को कांग्रेस पार्टी आलाकमान प्रियंका गांधी जयपुर पहुंच रही है।

प्रियंका गांधी के जयपुर दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा हो गई है। 

बताया जा रहा प्रियंका गांधी गुरुवार शाम 5ः45 पर जयपुर पहुंचेंगी और यहां वह काटजू परिवार से मुलाकात करेंगी।

प्रियंका गांधी जयपुर के सी स्कीम में रहने वाले अपने रिश्तेदार काटजू परिवार से मिलने जयपुर आ रही हैं। 

हालांकि ये कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी का यह दौरा पूरी तरह से निजी है। 

आपको बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी कांग्रेस की ’भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने राजस्थान पहुंची थीं।

इंदिरा गांधी की मौसी का परिवार है यहां

दरअसल, जयपुर में इंदिरा गांधी की मौसी स्वरूप काटजू के परिवारजन निवास करते हैं। ऐसे में राहुल गांधी भी जब जयपुर आते हैं तो अक्सर काटजू परिवार से मुलाकात करते हैं। 

 पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू की बहन स्वरूप काटजू का परिवार जयपुर में निवास करता है।

ऐसे में जब भी गांधी परिवार का कोई भी सदस्य यहां विजिट पर आता है तो काटजू परिवार से मिलता है। 

सीएम गहलोत से भी होगी मुलाकात

चुनावों से पहले प्रियंका गांधी का जयपुर दौरा बेहद खास माना जा रहा है। चाहे यह निजी ही क्यों न हो।

माना जा रहा है कि आज प्रियंका गांधी काटजू परिवार से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी मुलाकात कर सकती हैं।

हालांकि प्रियंका गांधी के इस जयपुर दौरे को अभी पूरे तरीके से निजी और पारिवारिक बताया जा रहा है।

सीएम गहलोत से प्रियंका की मुलाकात से ये साफ हो जाएगा कि यह कार्यक्रम निजी है या फिर राजनीतिक .....

आपको बता दें कि, प्रियंका गांधी कर्नाटक विधानसभा चुनाव और दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरना प्रदर्शन को लेकर भी काफी सक्रिय भूमिका में नजर आ रही हैं। 

शेयर करें: