रायपुर उपखंड (राजस्थान) के लवाचा गांव के समीप एक खेत में एक अद्वितीय घटना सामने आई। 10 फीट लंबे अजगर ने स्थानीय भाषा में 'गो' कहे जाने वाले मॉनिटर लिजर्ड का शिकार किया और उसे पूरा निगल लिया। इस घटना से अजगर ज्यादा रेंग नहीं पाया और झाड़ियों में जाकर छुप गया।
Rajasthan: अजगर ने किया मॉनिटर लिजर्ड का शिकार, किसान ने स्नेक केचर को बुलाया
रायपुर उपखंड के लवाचा गांव के समीप एक खेत में एक अद्वितीय घटना सामने आई। 10 फीट लंबे अजगर ने स्थानीय भाषा में 'गो' कहे जाने वाले मॉनिटर लिजर्ड का शिकार किया और उसे पूरा निगल लिया। इस घटना से अजगर ज्यादा रेंग नहीं पाया और झाड़ियों में जाकर छुप गया।
+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ
संबंधित खबरें
एक किसान की नजर जब इस अद्भुत दृश्य पर पड़ी तो उसने तुरंत स्नेक केचर सुरेंद्र सिंह को सूचना दी। सुरेंद्र सिंह बर ने मौके पर पहुँचकर अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया और उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। इस घटना ने गाँव वालों में कौतूहल का विषय बना हुआ है और लोग सुरेंद्र सिंह की त्वरित कार्यवाही की सराहना कर रहे हैं।