जयपुर | सोनीपत में किसानों का दर्द जानने और उनके साथ खेतों में ट्रक्टर चलाकर और खेती कर सबकों चौंकाने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अब कुली बनकर अपने सिर पर एक ऐसा सूटकेस उठा लिया जिसमें पहिए लगे हुए हैं।
युवराज खूब मेहनत करते हैं: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना- सूटकेस में पहिए इसलिए होते हैं ताकि उसे सिर पर उठाया जा सके!
राहुल गांधी कुली की यूनिफॉर्म पहने सिर पर लगेज का बोझा ढोते दिखे। लेकिन उनसे फिर बड़ी गलती हो गई। उन्होंने अपने सिर पर उस सूटकेस को उठाया जिसमें पहिए लगे थे।
HIGHLIGHTS
- राहुल गांधी कुली की यूनिफॉर्म पहने सिर पर लगेज का बोझा ढोते दिखे। लेकिन उनसे फिर बड़ी गलती हो गई। उन्होंने अपने सिर पर उस सूटकेस को उठाया जिसमें पहिए लगे थे।
संबंधित खबरें
राहुल गांधी के इस काम को देख कर भी लोग चौंक गए हैं। इसके बाद से राहुल सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं।
दरअसल, गुरूवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आनंद विहार आईएसबीटी में राहुल गांधी कुली की यूनिफॉर्म पहने सिर पर लगेज का बोझा ढोते दिखे।
लेकिन उनसे फिर बड़ी गलती हो गई। उन्होंने अपने सिर पर उस सूटकेस को उठाया जिसमें पहिए लगे थे।
जिसके बाद वे एक बार फिर से लोगों और विपक्ष के निशाने पर आ गए।
संबंधित खबरें
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने लिखा- नई-नई जानकारियांे के लिए युवराज खूब मेहनत करते हैं...
भाजपा के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी ट्वीट कर राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है।
उन्होंने राहुल गांधी की ट्रोली बैग सिर पर उठाए हुए फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि कांग्रेसी मित्रों को आज पता चला होगा कि सूटकेस में पहिए इसलिए लगाए जाते हैं ताकि उसे सर पर इस तरह उठाया जा सके!
ऐसी नई-नई जानकारियां सामने लाने के लिए उनके युवराज खूब मेहनत करते हैं।
कांग्रेसी मित्रों को आज पता चला होगा कि सूटकेस में पहिए इसलिए लगाए जाते हैं ताकि उसे सर पर इस तरह उठाया जा सके!
ऐसी नई - नई जानकारियां सामने लाने के लिए उनके युवराज खूब मेहनत करते हैं। pic.twitter.com/I4ypZ5grvj
कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा- जारी है भारत जोड़ों यात्रा
राहुल गांधी की कुलियों से मुलाकात के बाद कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए उनकी प्रशंसा की है।
पार्टी की ओर से कहा गया कि जननायक राहुल गांधी जी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों से मिले।
पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली साथियों ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। आज राहुल जी उनके बीच पहुंचे और इत्मीनान से उनकी बात सुनी। भारत जोड़ो यात्रा जारी है।
कुली भाइयों के बीच जननायक pic.twitter.com/nor4tSyoR8
आपको बता दें कि इससे पहले 7 जुलाई को राहुल गांधी हरियाणा के सोनीपत में किसानों का दर्द जानने पहुंचे थे।
तब राहुल गांधी ने बरोदा विधानसभा क्षेत्र के मदीना गांव में खेतों में जाकर ट्रैक्टर चलाया और धान बोने का काम भी किया था।

ताज़ा खबरें
भुज-नई दिल्ली ट्रेन के टाइम टेबल पर जालोर में आक्रोश, यात्रियों ने की शेड्यूल बदलने की मांग
सिरोही जनाना अस्पताल में महिला की मौत: परिजनों ने लगाया इलाज में देरी और खून की कमी का आरोप, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
भारत का समुद्री खाद्य निर्यात छुएगा ₹1 लाख करोड़ का शिखर; केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने 'सीफूड एक्सपोर्टर्स मीट 2026' में तैयार की नई वैश्विक रणनीति
कतार से क्यूआर कोड तक: भारत की डिजिटल भुगतान क्रांति और यूपीआई का वैश्विक प्रभाव