thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

कांग्रेस को झटके पे झटका: संसद से भी बाहर हुए राहुल गांधी, रद्द हुई सदस्यता

desk

गुरूवार को दो साल की सजा के बाद अब उनकी संसद सदस्यता भी रद्द हो गई है। शुक्रवार यानि आज लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • गुरूवार को दो साल की सजा के बाद अब उनकी संसद सदस्यता भी रद्द हो गई है। शुक्रवार यानि आज लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है।
rahul gandhi disqualified from lok sabha

नई दिल्ली | कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को फिर से जोरदार झटका लगा है। 

गुरूवार को दो साल की सजा के बाद अब उनकी संसद सदस्यता भी रद्द हो गई है।

शुक्रवार यानि आज लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है।

कांग्रेस पार्टी के लिए ये दो दिनों में दो जोरदार झटके हैं।

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 8 (3) के तहत, अगर संसद सदस्य को किसी भी अपराध में दोषी करार दिया जाता है, और कम से कम दो साल कैद की सजा सुनाई जाती है तो वह संसद की सदस्यता ले लिए अयोग्य माना जाता है। 

ऐसे में निर्वाचन आयोग भी इस सीट पर चुनाव की घोषणा कर सकता है।

जनप्रतिनिधि कानून के मुताबिक, दो साल या उससे अधिक समय के लिए कारावास की सजा होने पर उस व्यक्ति को ‘दोषसिद्धि की तारीख से’ अयोग्य घोषित माना जाता है।

इसी के साथ वह सजा पूरी होने के बाद भी 6 साल तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य माना जाएगा।

ऐसे में अगर अपीलीय अदालत राहुल गांधी दोष मुक्त और 2 साल की सजा से बच जाते हैं, तो वह लोकसभा सदस्यता के लिए अयोग्य नहीं हो सकेंगे।'

हालांकि सुनवाई के दौरान ही राहुक को कोर्ट ने जमानत देते हुए 30 का समय भी दिया था ताकि वे अपने बचाव में अर्जी लगा सके।

साल 2019 का है पूरा मामला
आपको बता दें कि, राहुल गांधी ने साल 2019 के आम चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में 13 अप्रैल को आयोजित एक जनसभा में कहा था कि, सभी चोरों का समान उपनाम मोदी ही कैसे है। तब उन्होंने ने कुछ लोगों के नाम भी लिए थे।  जिसमें उन्होंने नीरव मोदी, ललित मोदी और अन्य का नाम लेते हुए कहा था, कैसे सभी चोरों का सरनेम मोदी है?

जनसभा में दी गई राहुल गांधी की इस टिप्पणी के खिलाफ भाजपा नेताओं और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने शिकायत दर्ज कराई थी। 

शेयर करें: