thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राज्य

त्योहारों पर रेलवे की सौगात: जयपुर से गुजरात-पटना के लिए स्पेशल ट्रेनें

बलजीत सिंह शेखावत

त्योहारी सीजन में उत्तर पश्चिम रेलवे चलाएगा 111 स्पेशल ट्रेनों के 925 फेरे। खातीपुरा से उत्राण और पटना के लिए भी विशेष ट्रेनें संचालित होंगी।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ
railway festival special trains jaipur gujarat patna

जयपुर। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने विशेष ट्रेनों और अतिरिक्त कोचों के संचालन की व्यवस्था की है। रेलवे की ओर से वर्तमान में 111 स्पेशल ट्रेनों के कुल 925 फेरे संचालित किए जा रहे हैं। वहीं, 7 से 11 नवंबर के बीच उत्तर पश्चिम रेलवे के चारों मंडलों से स्पेशल ट्रेनों के 30 फेरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा यात्रियों को राहत देने के लिए 50 जोड़ी नियमित ट्रेनों में 140 अतिरिक्त कोच अस्थायी रूप से लगाए गए हैं।

रेलवे के अनुसार, 7 से 11 नवंबर के बीच अजमेर मंडल से 12, बीकानेर मंडल से 6, जयपुर मंडल से 6 और जोधपुर मंडल से 6 ट्रिप संचालित होंगे। इस दौरान अजमेर मंडल की छह, बीकानेर मंडल की चार, जयपुर मंडल की छह और जोधपुर मंडल की पांच स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।

गुजरात के उत्राण से खातीपुरा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गुजरात के उत्राण से जयपुर के खातीपुरा स्टेशन के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे संचालित होंगे।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, उत्राण-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन 9 और 16 नवंबर को उत्राण से दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 10 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। वापसी में खातीपुरा-उत्राण स्पेशल 10 और 17 नवंबर को खातीपुरा से दोपहर 12:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:40 बजे उत्राण पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अंकलेश्वर, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़ और जयपुर सहित 15 स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

खातीपुरा-पटना स्पेशल के दोनों दिशाओं में चार-चार फेरे

इसी तरह रेलवे ने जयपुर के खातीपुरा और बिहार के पटना के बीच भी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस ट्रेन के दोनों दिशाओं में चार-चार फेरे संचालित किए जाएंगे। खातीपुरा से ट्रेन प्रत्येक सोमवार और पटना से प्रत्येक मंगलवार को रवाना होगी।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, खातीपुरा-पटना स्पेशल ट्रेन 9 से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12 बजे खातीपुरा से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:30 बजे पटना पहुंचेगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 09716 पटना-खातीपुरा स्पेशल 10 नवंबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 12 बजे पटना से रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:25 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का ठहराव बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर स्टेशनों पर होगा।

टैग: railway jaipur NWR
शेयर करें: