जयपुर | राजस्थान की सियासत में अहम भूमिका निभाने वाले ब्राह्मण समाज ने रविवार को जयपुर में अपना दम दिखाया तो वहीं बारिश और ओलों ने भी अपना कहर बरपाया।
ब्राह्मण महापंचायत: ब्राह्मण महाकुंभ में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कर गए बड़ा ऐलान, गूंज उठे जयकारे
रेल मंत्री अश्विनी ने कहा कि गीता में भगवान कृष्ण ने भी धर्म रक्षा की बात कही। उनकी इस बात से पूरा स्टेडियम भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठा। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने भगवान महादेव की तपस्या कर उनसे फरसा प्राप्त किया और धर्म रक्षा के लिए कार्य किया।
HIGHLIGHTS
- रेल मंत्री अश्विनी ने कहा कि गीता में भगवान कृष्ण ने भी धर्म रक्षा की बात कही। उनकी इस बात से पूरा स्टेडियम भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठा। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने भगवान महादेव की तपस्या कर उनसे फरसा प्राप्त किया और धर्म रक्षा के लिए कार्य किया।
संबंधित खबरें
प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले ब्राह्मण समाज ने राजधानी के विद्याधर नगर स्टेडियम में ’महापंचायत’ कर ब्राह्मणों की एकजुटता को दिखा दिया है।
इस महापंचायत में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे। समाज के इस महाकुंभ में शामिल होकर रेल मंत्री ने कहा कि ब्राह्मण धर्म की रक्षा करने वाले हैं।
रेल मंत्री अश्विनी ने कहा कि गीता में भगवान कृष्ण ने भी धर्म रक्षा की बात कही। उनकी इस बात से पूरा स्टेडियम भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठा।
उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने भगवान महादेव की तपस्या कर उनसे फरसा प्राप्त किया और धर्म रक्षा के लिए कार्य किया।
संबंधित खबरें
इसी के साथ रेल मंत्री ने ब्राह्मण समाज के लोगों को एकजुट रहने का संदेश देते हुए कहा कि हमारे संयुक्त प्रयास से ही हमारे भगवान का डॉक टिकट जारी किया गया है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शताब्दी एक्सप्रेस से जयपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से रेल में सुविधाओं को लेकर बात की, साथ ही सुधार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
रेल मंत्री कर गए ये घोषणा
ब्राह्मण समाज की महापंचायत में शामिल होकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी घोषणा भी कर डाली।
रेल मंत्री ने अजमेर, अलवर, जोबनेर, आबूरोड, बालोतरा, बांदीकुई, बारां, बाड़मेर, बयाना, भरतपुर, भवानीमंड़ी, भीलवाड़ा, विजयनगर, बीकानेर, बूंदी, छबडा समेत 82 रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने का ऐलान किया।
बारिश ने डाला खलल
राजस्थान में पिछले दो-तीन दिन से बिगड़ रहे मौसम ने रविवार को भी कहर बरपाया। जयपुर में दोपहर में ही घहरे काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान शुरू हो गया।
इसके बाद तेज बारिश और ओले गिरना शुरू हो गया। जिससे स्टेडियम में चल रही ब्राह्मण महापंचायत में भी खलल पड़ गया। वहां पहुंचे लोगों को बारिश से बचने के लिए जतन करने पड़े।
ब्राह्मण महाकुंभ में नेताओं ने भी लिया भाग
जयपुर में हुई ब्राह्मण महापंचायत में केवल ब्राह्मण समाज के नहीं बल्कि कई दूसरे समाजों के नेता भी शामिल होने पहुंचे।
इस महाकुंभ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, घनश्याम तिवाड़ी, गोलमा देवी समेत कई नेता पहुंचे।
ताज़ा खबरें
सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर फिर गूंजी किलकारी, अनिल कपूर ने दूसरे नाती के स्वागत में लिखा भावुक नोट
क्या आप जानते हैं? ये 4 जानवर सालों तक याद रखते हैं अपना दुश्मन, वैज्ञानिक भी हैं उनकी याददाश्त देखकर हैरान
दिल्ली-NCR में तूफान और बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 80kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें मौसम का हाल
शिवगंज नगरपालिका की लापरवाही: जवाई नदी को बनाया डंपिंग यार्ड, खुले में कचरा जलाने से फैला जहरीला धुआं