नागौर नागौर जिले के जायल क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। ग्राम पंचायत दुगोली के राजस्व गांव रामपुरा निवासी भारतीय सेना के जवान कैलाश कुमार चोयल का मंगलवार को दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कैलाश कुमार भारतीय सेना की 8 ग्रेनेडियर बटालियन में सिपाही के पद पर कार्यरत थे। उनकी तैनाती देश की सबसे दुर्गम और चुनौतीपूर्ण सैन्य चौकियों में शामिल सियाचिन ग्लेशियर, लेह-लद्दाख क्षेत्र में थी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के लगातार प्रयासों के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका और उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
आज शाम जायल पहुंचेगा पार्थिव शरीर
उपखंड अधिकारी रजत के अनुसार जवान कैलाश कुमार चोयल का पार्थिव शरीर बुधवार शाम करीब 5 बजे गुरुग्राम से नागौर जिले के जायल पहुंचेगा। इसके बाद तिरंगा यात्रा के साथ उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव रामपुरा ले जाया जाएगा।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। गांव पहुंचने पर लोगों को अंतिम दर्शन करवाए जाएंगे, जिसके बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
2018 में हुए थे सेना में भर्ती
कैलाश कुमार चोयल वर्ष 2018 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। सेना में शामिल होकर उन्होंने देश सेवा के अपने सपने को साकार किया और पूरी निष्ठा, समर्पण तथा साहस के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। वे अपने अनुशासित जीवन, कर्तव्यनिष्ठा और मिलनसार स्वभाव के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे।
युवाओं के लिए थे प्रेरणा
ग्रामीणों के अनुसार कैलाश कुमार गांव के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत थे। उनकी सैन्य सेवा और देशभक्ति से प्रभावित होकर कई युवा सेना में भर्ती होने का सपना देखते थे। उनके असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त