राजस्थान

बीकानेर: राजुवास के दीक्षांत समारोह में 623 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां

महेन्द्रसिंह शेखावत · 16 अक्टूबर 2026, 05:49 शाम
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बीकानेर में राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (राजुवास) के नवम दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करते हुए पशुपालन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया। उन्होंने डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने, युवाओं को नशे से दूर रहने और छात्राओं को शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह में 623 विद्यार्थियों को उपाधियां और 42 विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए गए। साथ ही 2.55 करोड़ रुपये की लागत से बने कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया गया।

बीकानेर, 16 अक्टूबर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देकर पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सकता है। वे शुक्रवार को राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (राजुवास) के नवम दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे।


राज्यपाल ने युवाओं से नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने छात्राओं को शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह में 623 विद्यार्थियों को उपाधियां तथा 42 विद्यार्थियों को विभिन्न पदक प्रदान किए गए। इस दौरान राज्यपाल ने 2.55 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कन्या छात्रावास का लोकार्पण भी किया।


राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, पुणे के निदेशक डॉ. नवीन कुमार ने दीक्षांत उद्बोधन दिया, जबकि कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने विश्वविद्यालय का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलगुरु, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे।

← पूरा आर्टिकल पढ़ें (Full Version)