जयपुर | राजस्थान कांग्रेस में चल रही घमासान के बीच कोटा जिले की राखी गौतम (Rakhi Gautam) को राजस्थान महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।
ब्राह्मण समाज को साधने का दांव: लाल डायरी घमासान के बीच राखी गौतम महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष
आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए ब्राह्मण समाज को साधने की कोशिश के तहत राखी गौतम को प्रदेश में महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
HIGHLIGHTS
- आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए ब्राह्मण समाज को साधने की कोशिश के तहत राखी गौतम को प्रदेश में महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संबंधित खबरें
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallika Arjun Khadke) ने राखी गौतम को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया।
राखी की नियुक्ति से कोटा समेत पूरे प्रदेश से उन्हें बधाईयों का तांता लगा हुआ है।
राखी ने कहा कि कांग्रेस ने उनपर भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसके लिए उन्होंने पार्टी आलाकमान व कांग्रेस परिवार को धन्यवाद दिया है।
राखी का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
संबंधित खबरें
साथ ही उन्होंने कहा है कि उनकी कोशिश सरकार की जल कल्याण योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ दिलाने की रहेगी।
डोटासरा की टीम में महासचिव पद पर आसीन
राखी गौतम राजस्थान कांग्रेस में अहम जिम्मदारी निभा रही है। वर्तमान में राखी प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की टीम में महासचिव के पद पर आसीन है।
राखी को 10 जुलाई को ही पीसीसी में महासचिव नियुक्त किया गया था।
आज कॉंग्रेस पार्षद शालिनी गौतम एवं छोटे भाई मोहित गौतम के नेतृत्व में समस्त वार्ड वासियों और कोटा दक्षिण के कांग्रेसजनों द्वारा मुझे राजस्थान प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी प्रदेश महासचिव का दायित्व दिए जाने पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया । सभी का धन्यवाद ,आभार @ashokgehlot51… pic.twitter.com/7lUROUSt2M
ब्राह्मण समाज को साधने की कोशिश
दरअसल, आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए ब्राह्मण समाज को साधने की कोशिश के तहत राखी गौतम को प्रदेश में महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ऐसा रहा है अभी तक का सफर
राखी गौतम कांग्रेस का जाना-माना चेहरा हैं । उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर भाजपा का गढ़ माने जाने वाले कोटा दक्षिण में सेंध मारने की कोशिश की थी।
राखी गौतम कोटा नगर निगम में पार्षद भी रह चुकी हैं । 35 साल की उम्र में राखी ने विधान सभा चुनाव लड़ा था।
साल 2018 में कांग्रेस ने दांव खेलते हुए राखी को कोटा दक्षिण से चुनावी मैदान में उतारा था।
हालांकि, राखी ये चुनाव जीत नहीं पाई थी लेकिन उन्होंने भाजपा के सिटिंग एमएलए संदीप शर्मा को कड़ी टक्कर दी थी और कांग्रेस के वोटों का प्रतिशत बढ़ा दिया था।
ताज़ा खबरें
जयपुर: सामाजिक न्याय विभाग में 'स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता' अभियान शुरू, ACS ने दिए निर्देश
जयपुर के नए जिला कलेक्टर संदेश नायक ने संभाला पदभार, सुशासन और पारदर्शिता को दी सर्वोच्च प्राथमिकता
गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने भरतपुर में किया अखाड़े का उद्घाटन, कुश्ती को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का संकल्प
राजस्थान में डिजिटल मैपिंग से होगा गांवों और शहरों का विकास: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए निर्देश