जयपुर | भाजपा नेता रिछपाल मिर्धा ने गहलोत के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस राज में कांग्रेसी नेताओं तक के काम नहीं होते थे। कांग्रेसी नेताओं ने अपना मान सम्मान बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी छोड़ी और भाजपा का दामन थामा, इसके जिम्मेदार गहलोत ही हैं।
Rajasthan: अंत में आलाकमान और गहलोत ही कांग्रेस में बचेंगेः- रिछपाल मिर्धा
निकम्मा, नकारा और गद्दार शब्द तो आप पहले भी कांग्रेस के लोकप्रिय नेताओं के लिए भी बोल चुके है। आप ने जमीर बेच कर 5 साल एक टांग पर सरकार चलाई, उसका लोगों ने आपको जवाब दिया और सत्ता से बाहर कर दिया।
HIGHLIGHTS
- निकम्मा, नकारा और गद्दार शब्द तो आप पहले भी कांग्रेस के लोकप्रिय नेताओं के लिए भी बोल चुके है। आप ने जमीर बेच कर 5 साल एक टांग पर सरकार चलाई, उसका लोगों ने आपको जवाब दिया और सत्ता से बाहर कर दिया।
संबंधित खबरें
कांग्रेस राज में जिसने सत्ता का सुख भोगा है, वह आपके पॉलिटिकल पापा हैं। उनका ही काम आप ने किया और नागौर में इनकों ही आगे बढ़ाया। हमने और कांग्रेस के कई नेताओं ने खून पसीने से कांग्रेस को सींचा था।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने में हमारा कोई स्वार्थ नहीं है। आपको 4 जून से पहले ही जितनी बयानबाजी करनी है कर लो, उसके बाद कोई मौका नहीं मिलेगा। आपकी परफॉरमेंस का पता जालौर में चलने वाला है।
निकम्मा, नकारा और गद्दार शब्द तो आप पहले भी कांग्रेस के लोकप्रिय नेताओं के लिए भी बोल चुके है। आप ने जमीर बेच कर 5 साल एक टांग पर सरकार चलाई, उसका लोगों ने आपको जवाब दिया और सत्ता से बाहर कर दिया।
जिस कौम की आबादी राजस्थान में 23-24 प्रतिशत है, उसको खत्म करने का काम आप ने ही किया। राजस्थान में कांग्रेस की दुर्गति के जिम्मेदार आप ही है। आप के इन जुमलों से अंत में कांग्रेस पार्टी में आप और आलाकमान ही बचेंगे। जनता जानती है, कि आलाकमान को नीचे झुकाने का काम भी आप ने ही किया।
ताज़ा खबरें
भारत-अमेरिका व्यापार डील पर संकट के बादल: अगले हफ्ते वॉशिंगटन जाएगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, टैरिफ और Section 301 जांच पर होगी चर्चा
होर्मुज स्ट्रेट पार कर कांडला पहुंचा भारतीय एलपीजी पोत 'जग विक्रम', 15 जहाज अब भी फंसे
तमिलनाडु राजनीति में उबाल: सीएम स्टालिन के बयान पर भाजपा का कड़ा प्रहार, 'संविधान विरोधी' बताकर घेरा
CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड