thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

प्रेमिका ने खोला राज: RPSC पेपर लीक का मास्टरमाइंड वाइस प्रिंसिपल ओडिशा से गिरफ्तार

desk

पुलिस ने आरोपी शेरसिंह को ओडिशा से धर दबोचा है। शेरसिंह पर एक लाख रुपए का इनाम भी रखा गया था। अब उसे जयपुर लाया जा रहा है। हालांकि, अभी भी इस मामले में भूपेन्द्र सारण फरार है जिसकी पुलिस को तलाश है।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • पुलिस ने आरोपी शेरसिंह को ओडिशा से धर दबोचा है। शेरसिंह पर एक लाख रुपए का इनाम भी रखा गया था। अब उसे जयपुर लाया जा रहा है। हालांकि, अभी भी इस मामले में भूपेन्द्र सारण फरार है जिसकी पुलिस को तलाश है।
rpsc paper leak mastermind principal sher singh arrested from odisha

जयपुर । RPSC Paper Leak: राजस्थान पुलिस को आरपीएससी पेपर लीक मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले के मास्टरमाइंड माने जाने वाले आरोपी वाइस प्रिंसिपल अनिल कुमार मीणा उर्फ शेरसिंह मीणा को गिरफ्तार करने सफलता पाई है।

पुलिस ने आरोपी शेरसिंह को ओडिशा से धर दबोचा है। शेरसिंह पर एक लाख रुपए का इनाम भी रखा गया था। अब उसे जयपुर लाया जा रहा है।

हालांकि, अभी भी इस मामले में भूपेन्द्र सारण फरार है जिसकी पुलिस को तलाश है।

उसे जयपुर जाया जा रहा है और उसके बाद उसके खिलाफ दर्ज केसेज में उसकी ट्रायल शुरू की जाएगी। 

बार-बार परीक्षा पेपर लीक होने को लेकर राजस्थान पूरे देश में सुर्खियों में बना रहा है। जिसके चलते गहलोत सरकार पर कई बार सवालियां निशान भी उठाए गए हैं। 

ऐसे में आरोपी शेर सिंह की गिरफ्तारी से राजस्थान पुलिस को काफी राहत मिली होगी। 

वरिष्ठ अध्यापक शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में शेर सिंह को मास्टर माइंड माना जा रहा है। 

बताया जा रहा है कि शेर सिंह ने भूपेन्द्र सारण को करीब एक करोड़ रुपए में जीके का पेपर बेचा था।

ऐसे में अब इस मामले में अब पुलिस को भूपेन्द्र सारण की तलाश है। जिसके लिए पुलिस टीमे लगातार कई जगहों पर छापेमारी को अंजाम भी दे रही हैं।

पहले पकड़ी गई प्रेमिका

पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष से घिरी गहलोत सरकार को इस मामले में उदयपुर पुलिस और एसओजी ने शेरसिंह को गिरफ्तार कर राहत जरूर पहुंचाई है।

इससे पहले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिछले सप्ताह ही जयपुर से शेरसिंह की प्रेमिका को भी गिरफ्तार किया था। 

जानकारी के मुताबिक, उसकी प्रेमिका एसबीआई बैंक में अफसर हैं और उसने पेपर बेचने और पेपर बेचने के बाद मिले रुपयों को ठिकाने लगाने में शेर सिंह की मदद की थी।

उसकी निशानदेही पर ही पुलिस ने शेर सिंह को उड़ीसा से धर दबोचा है। अब उसे जयपुर लाया जा रहा है। उसके बाद  उदयपुर ले जाया जाएगा। 

टैग: RPSC rajasthan Odisha
शेयर करें: