जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Election 2023) से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस वर्किंग कमेटी (बूब) के सदस्य सचिन पायलट के बीच चली आ रही वर्चस्व की लड़ाई पर विराम लगने के बाद अब कांग्रेस में शांति का महौल दिखाई दे रहा है।
बोले- बोरिया-बिस्तर बांध ले भाजपा: पायलट ने इस सीट से चुनाव लड़ने के दिए संकेत
सचिन पायलट ने भी आगामी विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत का ऐलान कर दिया है। सचिन पायलट ने एक बार फिर से टोंक से चुनाव लड़ने के संकेत दिए है।
HIGHLIGHTS
- सचिन पायलट ने भी आगामी विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत का ऐलान कर दिया है। सचिन पायलट ने एक बार फिर से टोंक से चुनाव लड़ने के संकेत दिए है।
संबंधित खबरें
पार्टी नेता अब अपने अंदरूनी घमासान से बाहर निकल कर चुनावी महौल में रंगते हुए भाजपा पर प्रहार करने में बिजी है।
तो वहीं सचिन पायलट ने भी आगामी विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत का ऐलान कर दिया है।
सचिन पायलट ने एक बार फिर से टोंक से चुनाव लड़ने के संकेत दिए है।
पायलट ने टोंक के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला।
संबंधित खबरें
पायलट ने ये भी कहा कि मैंने कभी ओछी राजनीति नहीं की। विरोधियों व आलोचकों का मान-सम्मान के साथ सामना किया।
जिस उत्साह से लोग कार्यकर्ता सम्मेलन में हैं। उससे लग रहा है कि भारी बहुमत से विधानसभा चुनाव जीतेंगे।
पायलेट ने मंच से कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि पिछले चुनाव में भाजपा के युनूस खा़न की हुई 54 हजार मतों से हार का अंतर इस बार और भी ज्यादा रहना चाहिए।
भाजपा में खलबली, कहा- बोरिया-बिस्तर कांग्रेस का बंधना तय
पायलट के आगामी विधानसभा चुनाव में टोंक विधानसभा क्षेत्र से लड़े जाने के संकेतो के बाद से भाजपा में खलबली नजर आ रही है।
भाजपा नेता लक्ष्मी जैन ने पायलट के इन बयानों को अति उत्साह भरा बताया है। उन्होंने कहा कि पायलट के विधायक कार्यकाल में टोंक विकास की दौड़ में पिछड़ गया है।
इससे भाजपा का नहीं बल्कि कांग्रेस का बोरिया-बिस्तर बंधना पहले ही तय हो चुका है।
भाजपा नेत्री जैन ने कहा कि भले ही पायलट ने मंच से पत्ते आज खोले हो, लेकिन बीजेपी को पहले से ही पता था कि वे टोंक से ही आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तय करके बैठे हैं।
पायलट से मुकाबले की रणनीति भाजपा ने पहले से ही तैयार कर रखी है।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल