अलवर | वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने रविवार को अलवर में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में शिरकत की।
विप्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस गौ सवामनी कार्यक्रम में उन्होंने गौ माता को चारा खिलाया और समाज को पशु सेवा का संदेश दिया।
इस दौरान मंत्री ने भगवान परशुराम की विधिवत आरती की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए ईश्वर से मंगल कामना की।
भगवान परशुराम के आदर्श
शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम अन्याय के विरुद्ध प्रतिरोध और जीवन में आदर्शों की स्थापना के महान प्रेरणा स्रोत हैं।
हमें उनके त्याग, तप और धर्म रक्षा की प्रतिज्ञा को अपने जीवन में उतारना चाहिए। अन्याय के खिलाफ निर्भीकता से खड़ा होना ही सच्ची सेवा है।
गौ सेवा ही परम धर्म
मंत्री ने गौ माता को भारतीय संस्कृति का आधार बताया। उन्होंने कहा कि हमारे ग्रंथों में पशु सेवा को सबसे ऊपर स्थान दिया गया है।
सच्चे मन से की गई गौ सेवा जीवन के सभी कष्टों को दूर करती है। यह सनातन धर्म की पवित्र परंपरा का एक अभिन्न हिस्सा है और हमें इसे सहेजना चाहिए।