संयम लोढ़ा का आरोप: SIR भाजपा का मतदाता सूची में धांधली का षडयंत्र

SIR भाजपा का मतदाता सूची में धांधली का षडयंत्र
Sanyam Lodha
Ad

Highlights

  • संयम लोढ़ा ने मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) को भाजपा का हजारों लोगों को मतदान से वंचित करने का षडयंत्र बताया।
  • लोढ़ा ने अंता चुनाव में भाजपा की हार को जनता के आक्रोश का परिणाम बताया।
  • उन्होंने सिरोही में आदर्श घोटाले और पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रजातंत्र बचाने और संविधान की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

सिरोही।
पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढा ने कहां कि देश में प्रजातंत्र के लिए उत्पन्न खतरे को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर मतदाता सूची में पूरी सजग, सक्रिय व महत्वपूर्ण भूमिका हर हाल मे निभाएं। यह एसआईआर हजारों लोगो को मतदान से वंचित करने का यह भाजपा का षडयंत्र है, जिसे हम अपनी तत्परता से ही विफल कर सकते है, हाल ही में कई
स्थानों पर हुए चुनाव में मतदाता सूचियों में भारी फर्जीवाडे को नेता विपक्ष राहुल गांधी ने देश के सामने रखा है और हजारों लोग चुनाव आयेाग की बेईमानी को लेकर सडक पर उतरे है। लोढा कैलाशनगर में एसआईआर को लेकर आयोजित बीएलए प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राज्य सरकार के प्रतिनिधि शिक्षाविद विपिन डाबी व राजेश त्रिवेद्वी ने एसआईआर के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी और बीएलए के सवालों के उत्तर दिये और उनकी शंकाओं को समाधान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयम लोढा ने कहां कि राजस्थान की पूरी सरकार वतमान मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक महीनों से डेरा डालकर अंता में बैठे थे, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने अपने उम्मीदवार को जीता हुआ बताया, लेकिन जनता में भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश बहुत था, तो उन्होंने अंता चुनाव मेें बीजेपी को मुंह तोड जवाब दे दिया। आरएसएस के लोग भाजपा का काम करते है। ये लोग लोगो के दिलों दिमाग में जहर घोल रहे है। आरएसएस भाजपा के लिए कार्य कार्यकर्ता है।

लोढा ने कहां कि सिरोही का सबसे बडा घोटाला आदर्श घोटाला, आरएएस का ऑफिस के किससे कार्यालय में चलता है, यह सिरोही की जनता जानती है। भाजपा सिर्फ गलत प्रचार कर रही है। आरएसएस से हमने हमेशा लोगो को आपस में लडाने का काम किया है और आगे भी करेगे। सनातन के नाम पर राजनीति करते है, हम तो सनातनी है और रहेगे। इसके लिए हमे किसी से कोई सार्टिफिकेट लेने की आवश्यकता नही है।

लोढा ने सभी कार्यकर्ताओ से आव्हान किया कि एक घंटे का समय पाटी के लिए दो, अगर हम समय नही दे सकते तो हमे राजनीति कार्यकर्ता होने का कोई हक नही है। इतनी बडी हार होने के बाद भी मैं घर में नही बैठा, जनता के सुख दुख में हमेशा साथ खडा रहता हूं, कोई भी व्यक्ति किसी भी कार्य के लिए आता है, मुझसे जितना होता है मैं मदद करता हूं। नागरिकों के हक की लडाई की सुनवाई निचले स्तर पर नही होती है तो हम उसको उच्च न्यायालय तक भी लेकर जाते है, कोई कमजोरी मन में लाने की जरूरत नही है आज भी हमारी भाजपा के लोगो से ज्यादा सुनवाई होती है।

लोढा ने कहां कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डेढ साल में 7 बार बदल दिये और एक आदमी तीन बार आया। पैसो के लेन देन का बडा खेल चल रहा है इससे पुलिस डिपार्टमेंट बदनाम हो रहा है। बीजेपी के नेता खुद कह रहे है कि सिरोही विधानसभा क्षेत्र भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया, थाने निलाम हो रहे है।

लोढा ने कहा कि लोगो की समस्या सुने, उनकी समस्या के समाधान के लिए
सरकारी कार्यालयो में जाओ, उनके हक की लडाई लडो। एससी एसटी के लोगो को प्रताडित करने का भाजपा कर रही है। बाबा साहब ने जो संविधान बनाया है। यह मोदी सरकार उस संविधान को बदलने का काम कर रही है। देश बचाने की लडाई है, हमारे बच्चो का भविष्य बचाने की लडाई है इसमें सभी अपनी भागीदारी निभाएं।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस समन्वयक अश्विन कुमार ने एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी दी। कांग्रेस पार्टी में एसआईआर के काम को गम्भीरता से लेना है, संगठन के सभी नेताओं की बूथ पर डयूटी लगेगी, सरकारी बीएएलए जो फार्म घर घर जाकर दे रहे है उसकी पूरी जानकारी रखे।

इस अवसर पर गुमान सिंह देवडा, संध्या चौधरी, हिम्मत सुथार, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष लखमाराम गरासिया, निम्बाराम गरासिया, हिम्मत सुथार, राकेश रावल, प्रवीण रावल, रतन माली, हेमलता शर्मा, चम्पालाल तिरगर, युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव मोटाराम देवासी, रेणुलता व्यास, पूर्व सभापति महेन्द्रमेवाडा, पूर्व उपसभापति जितेंद्र सिंघी, नगर अध्यक्ष सिरोही प्रकाश प्रजापति, शिवगंज नगर अध्यक्ष डॉ हनुमंत सिंह मेडतिया, हरीश राठौड़, मोहन सीरवी, नारायण रावल, नरपत सिंह, पन्नाराम हीरागर, तेजाराम मीणा, पूरण सिंह बागसीन, शैतान सिंह रावणा, प्रताप मेघवाल, कुलदीप रावल, गणपत सिंह वेलांगरी, रतन सिंह,एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष कुशल देवडा, सुरेश सिंह राव, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष चंपालाल तीरगर सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Must Read: पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी प्रदेश में करेंगे जनसभाएं, होगी शब्द बाणों की बौछार

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें thinQ360 App.

  • Follow us on :