thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

एसबीएस की चार खिताबी जीत: एसबीएस अकादमी की चार वर्गों में शानदार जीत, दो में उपविजेता

गणपत सिंह मांडोली

सीकर के भैरुपुरा स्थित एसबीएस अकादमी ने शिक्षा विभाग की क्रिकेट प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार वर्गों में विजेता का खिताब जीता, जबकि दो वर्गों में टीमें उपविजेता रहीं। विजेता टीमों के अकादमी पहुंचने पर आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • शिक्षा विभाग की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन, विजेता टीमों के लौटने पर अकादमी में आतिशबाजी से स्वागत।
  • चार वर्गों में विजेता, दो में उपविजेता भी बनी एसबीएस की टीमें।
sbs academy sikar four cricket titles two runners up

सीकर। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भैरुपुरा की एसबीएस अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार वर्गों में विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं दो वर्गों में अकादमी की टीमें उपविजेता रहीं।

अकादमी निदेशक विजेंद्र पचार ने बताया कि डावला में आयोजित अंडर-19 छात्र वर्ग में एसबीएस ने टैगोर स्कूल सीकर को 9 विकेट से हराकर खिताब जीता। अंडर-17 छात्रा वर्ग में एसबीएस ने बगड़ी स्कूल को 88 रन से मात देकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

दांतारामगढ़ में आयोजित अंडर-17 छात्र वर्ग के फाइनल में एसवीएस स्कूल ने एशियन स्कूल लक्ष्मणगढ़ को हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। वहीं मैट्रिक्स स्कूल में आयोजित अंडर-14 प्रतियोगिता में एसबीएस मेमोरियल स्कूल और एसबीएस कॉन्वेंट स्कूल की टीमें आमने-सामने रहीं, जिसमें एक टीम विजेता और दूसरी उपविजेता रही।

इसके अलावा अंडर-19 छात्रा वर्ग में एसबीएस की टीम तीसरे स्थान पर रही। हार्डलाइन मुकाबले में सरस्वती स्कूल सबलपुरा ने मैट्रिक्स स्कूल सीकर को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के बाद विजेता टीमें अकादमी परिसर पहुंचीं तो खिलाड़ियों का आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों और स्टाफ में उत्साह का माहौल रहा।

शेयर करें: