नई दिल्ली | अभी क्रिकेट प्रेमियों के दिमाग से वर्ल्ड कप 2023 का खुमार पूरी तरह से उतरा भी नहीं है कि अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को लेकर उत्साह बढ़ने लगा है।
हार्दिक की मुंबई इंडियंस में वापसी: शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस की कप्तानी, ओपनर बन दिखाई है विस्फोटक बल्लेबाजी
भारतीय टीम के मुख्य ओपनर शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस की कप्तानी सौंपी गई है। भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के गुजरात टाइटंस को छोड़ने और मुंबई इंडियंस में चले जाने की वजह से यह बदलाव हुआ है।
HIGHLIGHTS
- भारतीय टीम के मुख्य ओपनर शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस की कप्तानी सौंपी गई है। भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के गुजरात टाइटंस को छोड़ने और मुंबई इंडियंस में चले जाने की वजह से यह बदलाव हुआ है।
संबंधित खबरें
इसी कड़ी में सोमवार यानि आज आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस (ळज्) के कप्तान की घोषणा कर दी गई है।
भारतीय टीम के मुख्य ओपनर शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस की कप्तानी सौंपी गई है। फ्रैंचाइजी ने इस बात की जानकारी दी है।
बता दें कि भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के गुजरात टाइटंस को छोड़ने और मुंबई इंडियंस में चले जाने की वजह से यह बदलाव हुआ है।
गिल ने 2018 में आईपीएल में किया था डेब्यू
संबंधित खबरें
24 साल के भारतीय ओपनर और आक्रामक बल्लेबाज शुभमन गिल आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।
इस सीजन में गिल ने 7 मैचों में 59.33 की औसत से 890 रन बनाए थे।
बता दें कि गिल ने साल 2018 में आईपीएल में डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने अब तक कुल 91 मैच खेलते हुए 2790 रन बनाए हैं।
हार्दिक पंड्या ने पहले ही सीजन में गुजरात को बनाया था चैंपियन
वहीं दूसरी ओर, गुजरात को उसके पहले ही सीजन में चैंपियन बनाने वाले वाले हार्दिक पंड्या अब आईपीएल के अगले सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते नजर आएंगे।
बता दें कि गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल 2022 में पहली बार सामने आई थी और पहली ही बार में आईपीएल किंग भी बनी थी।
इसके बाद टीम ने हार्दिक की कप्तानी में ही 2023 के सीजन में भी फाइनल में जगह बना ली थी, लेकिन उसे चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था।
गौरतलब है कि हार्दिक पंड्या ने आईपीएल करियर की शुरुआत 2015 में मुंबई इंडियंस के साथ ही की थी। जिसके बाद वे 2021 तक मुंबई इंडियंस में रहे।
लेकिन अपने खराब दौर यानि चोटिल होने के बाद जब उनकी वापसी हुई तो वे गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। जिसके बाद 2022 में मुंबई ने उन्हें 2022 रिलीज कर दिया था। ऐसे में हार्दिक ने अपने दो सीजन गुजरात टाइटंस के कप्तान रह कर पूरे किए थे।
ताज़ा खबरें
राजस्थान: सिरोही में जातिसूचक शब्द कहने पर SHO सस्पेंड, ऑडियो वायरल होने पर एसपी का बड़ा एक्शन
दिल्ली-NCR में मौसम का 'अप्रैल फूल' क्यों नहीं हो रहा खत्म? धूल भरी धुंध और बेमौसम बारिश के पीछे का वैज्ञानिक सच
होर्मुज के बाद अब स्वेज नहर के रास्ते पर ईरान की नजर? संसद स्पीकर के ट्वीट ने बढ़ाई दुनिया की धड़कन
जैसलमेर में पत्रकार पर प्रशासनिक अत्याचार: जयपुर में IFWJ का सातवें दिन भी धरना जारी, प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचेगी गूंज