मनोरंजन

बेटे के प्यार के लिए गदर: सनी देओल की बहू बनेंगी सिमरत कौर! कई फिल्मों में दिखा चुकी हैं जलवा

thinQ360 · 04 मार्च 2023, 02:45 दोपहर
सिमरत कौर सनी देओल की ‘बहू’ जरूर बनेंगी लेकिन रियल लाईफ में नहीं बल्कि रील लाईफ में। फिल्म ‘गदर 2 में सिमरत कौर सनी देओल की बहू का किरदार निभाने जा रही हैं।  अपनी फिल्म ’गदर’ में अपना प्यार पाने के....

बॉलीवुड के ढाई किलो के हाथ से कौन परिचित नहीं है। आप भी  समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। हमारा मतलब बॉलीवुड के हीमैन धरम पाजी धर्मेन्द्र के बेटे सनी पाजी से है। जी हां, एक खूबसूरत लड़की सनी देओल की ’बहू’ बनने जा रही हैं। जिसका नाम है ’सिमरत कौर’....

आप तो चौंक ही गए? सिमरत कौर सनी देओल की ‘बहू’ जरूर बनेंगी लेकिन रियल लाईफ में नहीं बल्कि रील लाईफ में। फिल्म ‘गदर 2 में सिमरत कौर सनी देओल की बहू का किरदार निभाने जा रही हैं।  अपनी फिल्म ’गदर’ में अपना प्यार पाने के लिए पूरे पाकिस्तान को हिलाने वाले तारा सिंह अब फिल्म ’गदर 2’ में अपने बेटे को प्यार दिलाने के लिए पाकिस्तान में गदर मचाते दिखाई देंगे। इस फिल्म  सकीना यानी अमिषा पटेल एक बार फिर से सनी देओल का साथ देंगी। अमिषा फिल्म में सिमरत कौर की सास बनेंगी। एक बार फिर से फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी साथ-साथ नजर आने वाली हैं। 


सनी देओल जैसे कलाकार की ‘बहू’ का रोल प्ले करने वाली ये खूबसूरत बाला सिमरत कौर फिल्म में उनके बेटे ’जीते’ की दुल्हन बनती नजर आएंगी। बड़े पर्दे पर 21 साल तारा सिंह और सकीना के बेटे के रूप में नजर आने वाला छोटा सा जीते भी अब नवयुवक बन चुका है। जी हां, फिल्म में जीते का किरदार उत्कर्ष शर्मा ने निभाया था, जो आज एक नौजवान युवक एक्टर बन चुके हैं। ऐसे में फिल्म में ’जीते’ के रूप में उत्कर्ष ही नजर आएंगे और उनकी पत्नी का किरदार निभाएंगी खूबसूरत सिमरत कौर। मुंबई में जन्मी पंजाबी कुडी सिमरत कौर सनी देओल की बहू का रोल प्ले करते हुए फिल्म गदर 2 से बॉलीवुड में एंट्री मारने जा रही हैं। फिल्म सिमरत कौर का रोल बेहद ही अहम होने वाला है क्योंकि, फिल्म की कहानी सिमरत कौर के इर्द गिर्द ही घुमने वाली है। दर्शकों को फिल्म में खूबसूरत अमीषा पटेल के साथ अब सिमरत कौर का भी जलवा देखने को मिलने वाला है।


पंजाबी एक्ट्रेस हैं सिमरत कौर
गदर 2 में अपनी अदाओं का जलवा बिखरने वाली सिमरत कौर एक पंजाबी एक्ट्रेस हैं और कई पंजाबी म्यूजिक एल्बम्स में नजर आ चुकी हैं। सिमरत कौर ने साल 2017 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तेलुगु रोमांटिक ड्रामा फिल्म प्रेमाथो मी से करने वाली सिमरन ने मीका सिंह के एक रोमांटिक गाने ‘तेरे बिन जिंदगी’ में भी काम किया था। इसी के साथ 2022 में सिमरत नागार्जुन की फिल्म ‘बंगराजू’ में भी अपनी अदाकारी दिखाई है। 

← पूरा आर्टिकल पढ़ें (Full Version)