सिरोही,29 नवंबर। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशानुसार उपखंड अधिकारी डॉ परमजीत सिंह, पशुपालन विभाग के अधिकारियों सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों ने गौवंश के लिए पशुपालकों के साथ चारा पानी आदि की व्यवस्था के संबंध में चर्चा की।
रविवार को अरबुदा गौशाला में और कालकाजी तालाब के पास हुई चर्चा में गौ पालकों ने सूखाग्रस्त क्षेत्र होने के कारण गायो के चारा पानी की कमी की समस्या से अवगत करवाया । इस पर प्रशासन की ओर से पशुपालकों की मांग के अनुरूप अनुदानित दर पर पशु चारा उपलब्ध करवाने के लिए चारा डिपो खोलने का प्रस्ताव रखा गया, ताकि पशुपालकों को नियमानुसार रियायती दर पर चारा उपलब्ध हो सके। साथ ही, गौवंश को गौशालाओं में स्थानांतरित कर उनके लिए चारा-पानी एवं देखभाल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का विकल्प भी प्रस्तुत किया गया। उपखंड अधिकारी ने बताया कि उपखंड में चारा डिपो तत्काल शुरू किए जाएंगे।
सिरोही: गौवंश के चारा-पानी की व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने पशुपालकों से किया संवाद
पशुपालकों की समस्याओं पर प्रशासन गंभीर, चारा व्यवस्था के लिए रखा अनुदानित चारा डिपो का प्रस्ताव
+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ
HIGHLIGHTS
- जिला कलेक्टर के निर्देश: जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देश पर प्रशासन ने पशुपालकों के साथ बैठक की।
- चारा डिपो का प्रस्ताव: सूखे क्षेत्र में गायों के लिए अनुदानित दर पर चारा उपलब्ध कराने के वास्ते डिपो खोले जाएंगे।
- गौशालाओं में स्थानांतरण विकल्प: गौवंश को गौशालाओं में भेजकर उनके लिए चारा-पानी की व्यवस्था का विकल्प भी दिया गया।
- सरकार को अवगत कराएंगे: पशुपालकों की निःशुल्क चारे की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर राज्य सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
संबंधित खबरें
पशुपालकों द्वारा निःशुल्क चारा उपलब्ध करवाने की मांग रखी गई। प्रशासन ने सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए नियमानुसार हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही, पशुपालकों की मांगों एवं समस्याओं से राज्य सरकार को अवगत करवाने की बात भी कही।
प्रशासन ने पशुपालकों से संवाद एवं समन्वय बनाए रखने तथा उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से गौवंश के हित में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए सहयोग का आग्रह किया। इस दौरान विभिन्न पशुपालक एवं उनके प्रतिनिधि,प्रशासनिक अधिकारी गण सहित अन्य उपस्थित थे।