राजनीति

सिरोही: गांधी जयंती पर नगर कांग्रेस कमेटी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

गणपत सिंह मांडोली · 02 अक्टूबर 2026, 03:00 दोपहर
सिरोही के गांधी पार्क में नगर कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा और सेवा के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

सिरोही। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आज गांधी पार्क में नगर कांग्रेस कमेटी, सिरोही द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष, पदाधिकारियों, नवनिर्वाचित पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिकों ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष पुनित कुमार जैन ने अपने उद्बोधन में महात्मा गांधी जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं उनके सत्य, अहिंसा, त्याग और सेवा के सिद्धांतों को स्मरण करते हुए कहा कि गांधी जी ने केवल भारत को स्वतंत्रता का मार्ग नहीं दिखाया, बल्कि पूरी दुनिया को सत्य, शांति, मानवता और भाईचारे का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी का जीवन हमें यह सिखाता है कि बड़े से बड़ा परिवर्तन भी सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर संभव है। गांधी जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और समाज तथा आने वाली पीढ़ियों को सादगी, सत्यनिष्ठा, सेवा एवं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के प्रति संवेदनशील रहने की प्रेरणा देते हैं।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि गांधी जी के आदर्शों को केवल स्मरण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके विचारों को अपने जीवन और समाज के व्यवहार में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में पूर्व सभापति महेंद्र मेवाड़ा, नवनिर्वाचित उपसभापति ईश्वर सिंह डाबी सहित पार्षदगण सत्येंद्र देव मीना, चंपालाल चौहान, दलपत राज पटेल, हरिओम दत्ता, देवाराम देवासी, कमलेश माली, सीमा मेवाड़ा, तारा प्रजापत, राजेंद्र राणा, सालेहा प्रवीण, ज्योति तोलानी, सीताराम डांगी, प्रवीण जाटोलिया एवं तरुणा खत्री उपस्थित रहे।

वहीं कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में महिला जिला अध्यक्ष रेनुलता व्यास, आनंद राज आर्य, जयंतिलाल माली, मुख्तियार खान, कांतिलाल खत्री, वसीम जय हिंद, प्रवीण सिंह निंबोड़ा, सुधांशु गौड़, अनिल प्रजापत, महेंद्र चौहान, देवराज टाक, दिनेश पुरोहित, जावेद खान, सूरज कंवर, मोहनलाल, पुरुषोत्तम, मितेश भाटी, मितेश सिंह, प्रवीण नार्डोला, बद्री पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, पार्षदगण एवं नागरिकों ने महात्मा गांधी जी के बताए सत्य, अहिंसा, प्रेम और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

← पूरा आर्टिकल पढ़ें (Full Version)