thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
वीडियो

सिरोही कांग्रेस जिला प्रमुख प्रत्याशी: सिरोही जिला प्रमुख चुनाव: कांग्रेस ने गुमान सिंह देवड़ा को बनाया उम्मीदवार, बीजेपी से गंगा सिंह उम्मीदवार

गणपत सिंह मांडोली

सिरोही जिला प्रमुख चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने गुमान सिंह देवड़ा को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पूर्व विधायक संयम लोढ़ा और जिला प्रभारी मनीषा पवार ने उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की है, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • सिरोही जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस ने गुमान सिंह देवड़ा को बनाया उम्मीदवार।
  • पूर्व विधायक संयम लोढ़ा और जिला प्रभारी मनीषा पवार ने की नाम की आधिकारिक घोषणा।
  • प्रत्याशी की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल।
  • राजनीतिक गलियारों में तेज हुई चर्चाएं, जीत को लेकर पार्टी ने जताया पूरा भरोसा।

सिरोही |  आगामी जिला प्रमुख चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने गुमान सिंह देवड़ा पर दांव खेलते हुए उन्हें जिला प्रमुख पद का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है। इस बात की घोषणा पूर्व विधायक संयम लोढ़ा और कांग्रेस जिला प्रभारी मनीषा पवार ने संयुक्त रूप से की। बीजेपी सिंह शिवगंज क्षेत्र के गंगासिंह राजपूत को उम्मीदवार बनाया गया है। यहां बीजेपी के पास बहुमत नहीं है। बीजेपी के अध्यक्ष, प्रभारी और सांसद के चेहरे पर निराश साफ देखी जा रही है।

गुमान सिंह देवड़ा के नाम पर बनी सहमति

कांग्रेस द्वारा गुमान सिंह देवड़ा को मैदान में उतारे जाने के बाद पार्टी खेमे में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस फैसले का स्वागत किया है। पार्टी नेताओं का दावा है कि उनके अनुभव और समर्थन से कांग्रेस इस चुनाव में मजबूत स्थिति में है।

राजनीतिक सरगर्मी हुई तेज

प्रत्याशी के ऐलान के साथ ही सिरोही की राजनीति में सुगबुगाहट तेज हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो इस उम्मीदवारी से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। हालांकि, जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसकी ताजपोशी होगी, यह तो चुनावी परिणामों के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा।

शेयर करें: